Kotdwar: दो बसों की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में घायल हुए कुल 22 यात्री…

पौड़ी सतपुली एकेश्वर मार्ग पर दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 22 यात्री बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

News jungal desk: सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुछ यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया है। 

सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिली। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है। 

Read also: अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स उत्तरकाशी में सुरंग पर पहुंचे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top