aanvi kamdar news

Aanvi Kamdar Death : Instagram पर रील बनाने के कारण 27 साल की ट्रेवल इन्फ्लुएंसर अन्वी की गयी जान

Aanvi Kamdar Death : ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की बीती 16 जुलाई (aanvi kamdar news) को दर्दनाक मौत हो गई | वे कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं |

Aanvi kamdar accident

अपनी बनाईं ‘रील’ से मशहूर हुईं मुंबई निवासी अन्वी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई | अपने सात दोस्तों के साथ घूमने गई 27 वर्षीय (aanvi kamdar age) ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ अन्वी मंगलवार को वीडियो बनाते समय रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं | एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी |

aanvi kamdar age

मानगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी (Who was Aanvi Kamdar?) बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं | पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं |

दोस्तों के साथ झरने की सैर पर निकली थी अन्वी (Aanvi Kamdar Dies)

अन्वी कामदार (Reel Star Aanvi Kamdar) को क्या पता था जिस रील बनाने की कला से उसे लोकप्रियता मिली है | वो ही उसकी मौत का कारण बनेगी | दरअसल, अन्वी 16 जुलाई को अपने 7 दोस्तों के साथ झरने करने गयी थी |

Aanvi Kamdar Dies

सुबह लगभग साढ़े दस बजे अन्वी वीडियो शूट कर रही थी वो कुंभे झरने के पास एक छोटे से स्पाइक पर जाकर रील शूट करने लगी | तभी उसका पैर अचानक फिसला और वह 300 फीट गहरी खाई (Aanvi Kamdar Death Reason) में गिर गई |

Aanvi Kamdar Death Reason

घटना की सूचना मिलने पर तुरन्त बचाव दल घटना पर पहुंचा | तटरक्षक बल के साथ महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा भी मदद की गई लेकिन अन्वी को बचाया नहीं जा सका |

अन्वी को रेस्कयू कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | बता दें कि रायगढ़ के पास कुंभे झरने के पास पूरा हादसा हुआ है |

अन्वी कामदार की मौत के बाद पर्यटकों से अपील (Aanvi kamdar accident)

अन्वी कामदार (Influencer aanvi kamdar) की मौत के बाद मानागांव पुलिस निरीक्षक तहसीलदार और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों और आसपास के लोगों से अपील की है |

Aanvi kamdar accident

लोग जिम्मेदारी से पर्यटन का आनंद ले | घूमते समय सुरक्षा को प्राथिमकता दें | पर्यटन स्थल पर जोखिम भरा व्यवहार करने से बचें |

Read more : पद्मश्री गिरिराज किशोर जयंती पर बोलते हुए इतिहासकार अनूप सुकुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *