युवक का गला रेतकर किया हत्या का प्रयास, मृत समझकर भागे आरोपी, युवक की हालत नाजुक…

सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवक को देखा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।

News jungal desk: कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव के एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। मृत समझकर आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। 

आपको बता दें कि सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवक को देखा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। कुछ होश आने पर युवक ने अपना नाम रिंकू पाल पुत्र कमलेश पाल निवासी ककोढ़ा बिदनपुर कोखराज बताया है।

पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार युवक को महगांव से लाकर मारने का प्रयास किया गया था। आरोपी इसे मृत समझकर वह इसे छोड़कर भाग गए थे। घायल युवक अपनी बहन के गांव पुरामुफ्ती के मीरापुर में रहकर ड्राइवरी करता था। किस कारण से इसकी हत्या का प्रयास किया गया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी है। 

Read also: भूकंप के झटकों से घबराया दिल्ली-एनसीआर, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top