Site icon News Jungal Media

नीतीश के करीबी आनंद मोहन की दो बड़ी मांगें, रेल मंत्रालय और विशेष राज्य का मांगा दर्जा!

आनंद मोहन की बिहार के लिए मांग

दिल्ली में पूर्व सांसद और नीतीश के करीबी आनंद मोहन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकाला है। एक विकासशील बिहार बनाया। बिहार को प्रगति के दौर में लाया। इसको अगर और पंख देना है तो यह मांगें पूरी होनी चाहिए। यह बिहार के विकास के लिए जरूरी है।

जब से लोकसभा चुनाव परिणाम आया है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चर्चा में है। 16 में से 12 सीटें लाकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी टीडीपी के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी बनकर सामने आई है। इसीलिए इस बार उनकी पार्टी के नेता और करीबी बड़े मंत्रालयों की मांग कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार के करीबी और उनकी पार्टी की सांसद लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने तो रेल मंत्रालय की मांग कर दी। 

बिहार के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि हम लोग रेल मंत्रालय की मांग करते हैं। रेल मंत्रालय की मांग पुख्ता मांग है। बिहार के हिस्से लगातार यह रहा है। एलएन मिश्रा, रामविलास विलास और नीतीश कुमार के जमाने से जो कार्य अधूरे हैं, उनको अगर पूरा करना है तो पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकाला है। एक विकासशील बिहार बनाया। इसको अगर पंख देना है तो विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी होनी चाहिए। यह बिहार के विकास के लिए जरूरी है। लवली आनंद और बाकी लोग संसदीय दल की बैठक में हैं। वह जब निकलेंगी तो बाकी बातें सामने आ जाएगी। 

JDU और एनडीए है साथ साथ  

वहीं, सांसद लवली आनंद ने कहा कि पुनौरा धाम का विकास होना चाहिए। यहां भी अयोध्या की तरह मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रेलवे नहीं है वहां रेल मिले। उन्होंने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग हमारे दिल और दिमाग में है।

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत से पराजित उम्मीदवार ने भी थप्पड़ कांड पर बयान देते हुए इसे बड़ी बात बताया

Exit mobile version