News Jungal Media

Auraiya Crime: पेड़ पर लटका मिला सफाई कर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की मां सरोजनी देवी ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। एसपी चारू निगम ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

News jungal desk: औरैया जिले में अछल्दा नगर पंचायत की पसैया गौशाला में कार्यरत सफाई कर्मी का शव गुरुवार सुबह नहर कोठी किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की है।

पुराना अछल्दा निवासी महेंद्र (35) पुत्र शिवपाल बाल्मीकि नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मी था। उसका शव गुरुवार सुबह नहर कोठी की बाउंड्रीवाल के पास शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंचे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश और सीओ अशोक सिंह ने भी पहुंच कर मामले की छानबीन की।

घटना स्थल से कुछ दूर मृतक की बाइक पड़ी मिली। मृतक की मां सरोजनी देवी ने आरोप लगाया की उनके बेटे की हत्या करके उसके शव को पेड से लटकाया गया है उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे का गांव के लोगों से विवाद हुआ था। एसपी चारू निगम ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें भी लगाई गईं हैं।

Read also: हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लगाई मुहर

Exit mobile version