Site icon News Jungal Media

Bangladesh Women Vs India Women : टीम इंडिया ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में हासिल की रेकोर्ड़तोड़ जीत

Indian women t20 team

Bangladesh Women Vs India Women : भारत ने बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी |

दांबुला में खेले गए सेमीफाइनल (Asia cup semi final 2024) में बांग्लादेश की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 80 रन ही बना सकी | इसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया | भारतीय टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में नौवीं बार जगह बनाई है |

इससे पहले भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल (Women’s Asia Cup 2024) खेला गया | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी | भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को ही जीत का दावेदार माना जा रहा था और उसने इसे सही साबित किया |

दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम (Women’s Asia Cup) के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा | फाइनल मुकाबला इस रविवार को होगा |

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में रेणुका सिंह और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana Profile) की सबसे अहम भूमिका रही है | रेणुका सिंह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम को शुरुआती तीन झटके दिए, जिससे वह अंत तक नहीं उबर सकी | रेणुका को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया |

राधा यादव (Radha Yadav Profile) ने भी 3 विकेट झटके | जब बैटिंग की बारी आई तो स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला | उन्होंने 39 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेली |

भारतीय महिला टीम (indian women t20 team) का यह इस साल का 15वां टी20 मैच था | इनमें से उसने 11 मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा | बांग्लादेश और भारत के मुकाबलों की बात करें तो इनके बीच अब तक 23 मैच हो चुके हैं | इनमें से 20 में भारतीय टीम विजेता रही |

read more : Indian Team Meet PM Modi : पीएम मोदी से मिली T20 विजेता टीम इंडिया

प्लेइंग इलेवन में भारत ने दो बदलाव किए (Womens Asia Cup T20,2024)

भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं | कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम में वापस आ गई हैं | मीडियम पेसर पूजा वस्त्रकार की भी वापसी हुई है |

भारतीय प्लेइंग इलेवन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) (Harmanpreet Kaur Profile), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह (Renuka Singh Profile) |

Read more : World Richest Cricket Board 2024 : दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन ? BCCI की आमदनी जानकर उड़ जाएंगे होश

स्मृति मंधाना की 26वीं फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड 26वीं फिफ्टी लगाकर भारत को आसान जीत दिलाई | वे टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक फिफ्टी लगाने वालीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं | उन्होंने 39 गेंद में 55 रन बनाए. शेफाली वर्मा 26 रन पर नाबाद रहीं |

read more : India T20 Captain : श्रीलंका के खिलाफ सिरीज में हार्दिक पांडया को मिल सकती है T-20 की कप्तानी

10 विकेट से जीता भारत (India vs Bangladesh Highlights)

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप का सेमीफाइनल 10 विकेट से जीत (Bangladesh Women Vs India Women) लिया है | भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 80 रन पर रोक दिया था | इसके जवाब में भारतीय बैटर्स ने 11 ओवर में ही बिना विकेट खोए 83 रन बना लिए |

Read more : India T20 NEW Captain : मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने बताया कि क्यों हार्दिक को हटाकर सूर्या को T-20 की कप्तानी सौपी

Exit mobile version