Site icon News Jungal Media

Bharat Bandh 2024 :जाने क्यों आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया

Bharat Bandh 2024

Bharat Bandh 2024 :भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। सरकारी और निजी कार्यालय भी खुले रहेंगे।

एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Sc st reservation supreme court judgement 2024) के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद (Bharat Bandh tomorrow) का ऐलान किया है।

भारत का समर्थन कई दलित संगठनों ने भी किया। इसके अलावा बसपा (bsp supremo mayawati) ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

Read More : Moumita Debnath : कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में न्याय न मिलने के विरोध में डॉक्टरों ने दिल्ली से तमिलनाडु तक की हड़ताल

भारत बंद क्यों? (Bharat Band)

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार कों एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण (bharat bandh reason) में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इसे फैसले को वापस लेने (21 august 2024 bharat bandh reason) की मांग कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर सभी जिलों की पुलिस (Bharat Bandh on 21 August News)

बंद के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी संभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए जरुरी दिशा-निर्देश (Bharat Bandh News) जारी किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खास तौर पर संवेदनशील माना गया है, जिसके चलते वहां पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व्यापक कदम उठा रहे हैं।

Read More : Hindenburg’s New Report :Hindenburg Report का Share बाजार और Adani Group पर नहीं पड़ा ज्यादा असर

भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा (Bharat Bandh on 21 August 2024)

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद (Bharat Bandh tomorrow what will be closed) रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं। 

ये सेवाएं जारी रहेंगी (Bharat Bandh on August 21)

भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है।इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। 

Read More : IPS Nalin Prabhat :आतंकी जिनके नाम से थर -थर कांपते हैं, कौन है जम्मू -कश्मीर के नए DGP नलिन प्रभात 

Exit mobile version