Bihar Panchayati Raj Vibhag Recruitment 2024

बिहार में बंपर बहाली: बिहार में नौकरियों की बहार, 15610 पदों पर होगी नियुक्ति!

Bihar Sarkari Naukri 2024: लोकसभा चुनाव के ख़त्म होते ही जैसे ही बिहार से आदर्श आचार संहिता हटी, बिहार में नौकरियों की बंपर बहाली आ गई है। इनमें कुल 4351 स्थाई पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि संविदा पर कुल 11,259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग में कुल 15,610 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

बिहार में बंपर बहाली

भारत में अभी तक लोकसभा चुनाव चल रहे थे, जिसके बाद अब उनके खत्म होने और आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही बिहार में सरकारी नौकरी (Bihar new vacancy 2024) की बहार आ गई है। आपको बता दें की बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग पंद्रह हजार(15,000) से भी अधिक पदों पर नियुक्ति करने वाला है।

Bihar Sarkari Naukri 2024

पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि इनमें 4351 स्थाई पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में विभाग (Bihar Panchayati Raj Vibhag Recruitment 2024) के तरफ से कुल 15,610 पदों पर बंपर बहाली की जाएगी।

बिहार में नौकरियों की बहार

पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि स्थाई पदों पर होने वाली नियुक्तियों में पंचायत राज पदाधिकारी पद के लिए 112, अंकेक्षक पद के लिए 28, पंचायत सचिव (Bihar Panchayat Sachiv Bharti 2024) के पद के लिए 3525, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) पद के लिए 504 पदों पर नियुक्ति होगी |

बिहार में नौकरियों की बहार

इसके अलावा निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना) के लिए एक, कार्यालय परिचारी के लिए पाँच, जिला परिषद कनीय अभियंता पद के लिए 104 और जिला परिषद में भी निम्न पदों की भर्तियों के लिए 72 पदों पर भर्ती की जायेगी और उन्हें नौकरी (Bihar Govt Jobs 2024) भी दी जायेगी |

Government Jobs in Bihar 2024

इसके साथ ही पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने जानकारी दी कि अस्थाई पद (संविदा) के तहत लेखपाल सह आईटी सहायक पद के लिए 7070, ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230, कार्यालय सहायक /डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए तीन, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 और तकनीकी सहायक पद के लिए 556 पदों पर (Bihar Panchayat Bharti 2024) नियुक्ति होगी।

Bihar Panchayat Bharti 2024

पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने यह भी बताया कि नियुक्ति के लिए अधियाचना संबंधित को भेज दी गई है। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि वितीय वर्ष 2024-25 में होने वाली नियुक्तियाँ बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस (एसपीआरसी), बेल्ट्रान और जिला पदाधिकारी के द्वारा किये जायेंगे।

ये भी पढ़े: क्या हैं पीएम विश्वकर्मा योजना, लाभ और आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *