Site icon News Jungal Media

Bird Flu:झारखंड में फैला बर्ड फ्लू का कहर, बोकारो के बाद रांची में हुई मृत पक्षियों में H5N1 की पुष्टि

Bird Flu: होली से पहले झारखंड में बर्ड फ्लू गुब्बार उठा है। बोकारो के बाद रांची में भी मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Bird Flu: होली से पहले झारखंड में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। बोकारो के बाद रांची में भी मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है। बता दें कि एक हफ्ते पहले बोकारो जिले में बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों और बत्तखों की मौत हुई थी और अब राजधानी रांची में मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

झारखंड पशुपालन निदेशालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रांची के जेल मोड़ में कुछ मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री के सैंपल्स भोपाल स्थित रांष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल को भेजे गए थे, जिनमें एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 3 मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) होने की पुष्टि की है, इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य को निर्देश दिया है।

केंद्र की ओर से राज्य सरकार को संक्रमित इलाके की निगरानी और संक्रमित पोल्ट्री तक आम आदमी की पहुंच को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पक्षियों को नष्ट करने, मृत पक्षियों के निपटान समेत सुरक्षा के सभी उपाय करने के लिए कहा गया है।

बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मारे गए थे 3856 पक्षी

पिछले सप्ताह बोकारो जिले में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद मुर्गियों और बत्तखों समेत कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल है। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।

Read also: UP News: Holi पर अश्लील और फूहड़ गीत बजे तो होगी कार्रवाई-सीएम योगी 

Exit mobile version