उपचुनाव फतह के लिए भाजपा ने कमर कसी, मुस्लिम बहुल रामपुर जीत सकते हैं तो सीसामऊ क्यों नहीं!

कानपुर। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब 52 प्रतिशत मुस्लिम वोटर वाली रामपुर सीट भाजपा जीत सकती है तो सीसामऊ जीतना आसान है। बस कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जाएं।


खन्ना यहां भारतीय जनता पार्टी सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता समागम संबोधित कर रहे थे। सीसामऊ विस क्षेत्र प्रभारी भी हैं।


उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। खन्ना ने कहा की सभी मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन इंडी गठबंधन के द्वारा फैलाए गए भ्रम में कुछ मतदाता भ्रमित हुए। उन्होंने उदाहरण दिया कि रामपुर की सीट हम कभी नहीं जीतते थे जबकि वहां 52% अल्पसंख्यक समाज का मतदाता है। लेकिन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में उप चुनाव में वह सीट जीती। सीसामऊ के उप चुनाव को हम जीतकर दिखायेंगे।कार्यकर्ता अपने बूथ के एक एक घर जाकर मतदाता संवर्धन का कार्य कराये कोई भी मतदाता मतदाता सूची में न छूटे। बूथ प्रवास पर भी जोर दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि लोस चुनाव में सीसामऊ विधानसभा के 60848 मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उत्तर जिलाध्यक्ष
दीपू पांडे ने कहा कि अबकी सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र को कार्यकर्ताओं के जोश उत्साह और लगन से जीत में तब्दील करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने किया। सांसद रमेश अवस्थी, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, मण्डल अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, अभिमन्यु सक्सेना,करन यादव,पूर्व महापौर रवीन्द्र पाटनी, महामंत्री अवधेश सोनकर ने भी आनंद मिश्रा,एवं सीसामऊ के सभी पार्षद लक्ष्मी कोरी,सौरभ देव,आलोक पाण्डेय,अंकित मौर्या,पवन गुप्ता, गोविन्द शुक्ला,नीरज रक्सैल,आकर्ष बाजपेई, राघवेंद्र मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नवाब सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *