BJP नेता ने ठुकराई नीतीश की इफ्तारी, बोले- बिहार जल रहा है और CM पार्टी कर रहे हैं

बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार दंगों में धधक रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तारी की पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें बिल्कुल भी शामिल नहीं होना है।

News Jungal Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी दी जा रही है। इस इफ्तार पार्टी में राज्यपाल समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बिहार सीएम नीतीश कुमार की ओर से भाजपा नेताओं को इफ्तार की पार्टी का न्योता दिया गया है। हालांकि, भाजपा के नेताओं ने इफ्तार की पार्टी में जाने से साफ मना कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार दंगों में धधक रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें बिल्कुल भी शामिल नहीं होना है।

रमजान महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के दो दिन बाद ही यानी 9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजद की ओर से भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। राजद द्वारा पार्टी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई।

बता दें कि रामनवमी पर बिहार सासाराम और नालंदा के कई इलाकों में हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा को लेकर भाजपा महागठबंधन की सरकार पर लगातार हमलावर है। ऐसे में नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी देना चर्चा का विषय बन चुका है।

Read also: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, किडनैपिंग केस में CBI कोर्ट ने तय किए आरोप

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top