Site icon News Jungal Media

Varanasi: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहुंचे काशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत…

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।

News jungal desk: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग आज सुबह 11:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रामनगर में राज्यपाल के साथ किसी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया ।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से दिलीप सिंह पटेल क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा, सुरेश सिंह, शैलेंद्र किशोर पांडेय, शीतला प्रसाद, डॉक्टर जयप्रकाश दुबे, अवधेश सिंह सारथी, हिटलर सिंह, मनीष पाठक, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, अभिषेक राजपूत, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा शैलेश पांडेय व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Read also:  चार्जिंग में लगाते समय फटा मोबाइल, करंट की चपेट में आने से छात्र की हुई मौत…

Exit mobile version