Delhi Lok Sabha Election Result 2024

देश की राजधानी दिल्ली से सामने आ रहे आँकड़ो के अनुसार दिल्ली में पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी का सफाया होते हुए दिख रहा है | रुझानों को देखे तो दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा की पार्टी जीतती हुई नजर आ रही है |

राजधानी में इस बार सातों लोकसभा सीटों पर 25 मई को 89.21 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान कर चुनाव में हिस्सा लिया था | दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बेल पर निकलकर चुनाव के प्रचार किये और आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए पूरा जोर लगाया |

Delhi Election Results 2024

सीएम के इतने प्रचार के बाद भी दिल्ली की जनता इस बार अपना मन पहले ही बना चुकी थी कि इस बार उन्हें चुनाव में किसे वोट देना है | यही कारण है कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की विजय होती हुई दिख रही है | अभी तक के आँकड़ो के अनुसार नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती से 47700 वोटों से आगे निकल गयी हैं।

वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 121276 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह दिल्ली की बाकी सीटों पर भी कुछ यही हाल देखने को मिल रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *