News Jungal Media

दुखद: संगीत की दुनिया के सम्राट देव कोहली ने ली अंतिम सांस, 82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन…

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का आज यानी शनिवार को निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में देव ने अपनी अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा।

News jungal desk: बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार देव कोहली का आज यानी शनिवार को निधन हो गया है। 82 वर्ष की उम्र में देव ने अपनी अंतिम सांस ली। अपने करियर के दौरान उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। इसके साथ ही देव ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।

इंडस्ट्री में दौडी शोक की लहर
बताया जा रहा है कि कोहली काफी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से झूझ रहे थे। देव कोहली के निधन की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर प्रीतम शर्मा ने बताया कि कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया।’ उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई फिल्मों के लिए लिखे गाने 
देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए एक से एक सुपरहिट गाने लिखे थे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म‘मैंने प्यार किया’ के  ‘कबूतर जा जा‘, ‘आजा शाम होने आई‘, जैसे बेहतरीन गाने भी लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘लाल पत्थर’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बाजीगर‘, ‘जुड़वा 2‘, ‘मुसाफिर‘, ‘इश्क‘, ‘शूट आउट ऐट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे।

आज होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा।

Read also: रामेश्वरम: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही IRCTC स्पेशल ट्रेन में लगी आग, 10 यात्र‍ी जिंदा जले

Exit mobile version