Site icon News Jungal Media

Murder : ई-रिक्शा चालक को लूटकर की हत्या, जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस…

मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

News jungal desk: मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर दी गई। आपको बता दें के आरोपियों ने कत्ल करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदास पुरी निवासी राजेश ई-रिक्शा चलाता था। उसने किराये पर ई-रिक्शा ली हुई थी। बताया गया कि वह शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा वापस करने गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।

वहीं, शनिवार सुबह नई मंडी क्षेत्र में गांव बझेड़ी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने किसी तरह शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।

Read also: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों के साथ ली सेल्फी, ढाबे पर किया नाश्ता…

Exit mobile version