News Jungal Media

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दो भाईयों की ली जान, पिता की हालत गम्भीर…

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए

News jungal desk: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई की मौत हो गई, वहीं घायल पिता की हालत भी गंभीर बताई गई है।

थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन के लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। 

Read also: Himachal Weather: हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही…

Exit mobile version