Site icon News Jungal Media

Elvish Yadav News: यूट्यूबर मैक्सटर्न सें भिड़े एल्विश यादव, जान से मारने की दी धमकी

elvish vs maxtern in hindi

Elvish Yadav News: मैक्सटर्न उर्फ यूट्यूबर सागर ठाकुर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव न्यूज़ (Elvish Yadav News) में आए दिन सुर्खियों में नज़र आतें रहतें हैं | एक बार फिर एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एल्विश वर्सेज मैक्सटर्न – क्या हैं मामला

यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मैक्सटर्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने हाथापाई के बारे में भी बताया है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश यादव एक्स पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मुनव्वर फारूकी को क्रिकेट के मैदान में एक साथ देखा गया था। इस पर स्पोर्ट्स इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर ने उन्हें ट्रोल किया था। आइए जानते हैं कि अब मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर क्या आरोप लगाए हैं।

एल्विश यादव झगड़े की कहानी

वायरल वीडियो में यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) कहतें नज़र आ रहे हैं – ‘भाईसाहब, जान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं तो अकेला था एल्विश भाई के साथ में बहुत सारे बंदे आये थे। तो इसका मैं पूरा वीडियो सुबह जल्दी शेयर करूंगा। सब देखो क्या हुआ हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है।”

आपको बता दें की हाल ही में सागर ने मुनव्वर और एल्विश की दोस्ती का मजाक उड़ाया था। इस बाद से बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव नाराज हो गए। हालांकि, मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल यूट्यूबर मैक्सटर्न ने एल्विश को ट्रोल करने के लिए उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एलविश यादव और मुनव्वर की प्रेम कहानी’। 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि अभी मामले की पुष्टि नहीं हो सकती है, कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है।

ये भी पढ़े: सूर्योदय योजना २०२४(Suryoday Yojana 2024) – प्रधानमंत्री की जनता को नई सौगात
 

Exit mobile version