अयोध्या में सोमवार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। लोगों का उत्साह चरम पर है। किन्नर समाज भी इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा। अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का भी शुभारंभ होने जा रहा है तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। यह खुशी किन्नर समाज ने अलग अंदाज में मनाया। ढोल-मंजीरों की थाप पर गाकर जमकर नाचे भी।
![](https://i0.wp.com/www.newsjungal.com/wp-content/uploads/2024/01/12566e7d-6574-4adb-b614-1c865df90910-scaled.jpg?resize=800%2C600&ssl=1)
News jungal desk: कानपुर में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां के नेतृत्व एवं नेहा मां की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मुख्य यजमान मन्नत मां रहीं। मंत्रोच्चारण के बीच राम भजन भी गाये गए। किन्नरों की टोली ने रामलला का मंदिर स्थापित होने पर बधाई गीत भी गाये और झूमकर नृत्य भी किया।
![](https://i0.wp.com/www.newsjungal.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-23-at-1.55.41-PM-scaled.jpeg?resize=450%2C600&ssl=1)
अयोध्या में सोमवार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। लोगों का उत्साह चरम पर है। किन्नर समाज भी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। वे नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/www.newsjungal.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-23-at-1.55.41-PM-1-scaled.jpeg?resize=800%2C600&ssl=1)
किन्नर समाज भी इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा। वे भी राम मंदिर के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहे। अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का भी शुभारंभ होने जा रहा है तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। यह खुशी किन्नर समाज ने अलग अंदाज में मनाया। ढोल-मंजीरों की थाप पर गाकर जमकर नाचे भी। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, रघुपति राघव राजा राम आदि गीतों से अपनी खुशी का इजहार किया। किन्नर समाज का कहना है कि उनके पूर्वजों ने राम के जन्म के समय गीत गाकर सुनाया था। राजा दशरथ से बधाई ली थी। राम वनवास पर राम की वापसी तक 14 साल तक इंतजार किया।
![](https://i0.wp.com/www.newsjungal.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-23-at-1.55.42-PM-scaled.jpeg?resize=800%2C600&ssl=1)
इस मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी, उद्यमी एमएल अग्रवाल, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील बजाज, वर्तमान उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, मनोज मिश्रा, आनन्द मिश्रा, डॉ जनमेजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निहारिका, सारिका, बेबो, जस्सी, दिव्या, रवीना, नंदिनी, मुस्कान, रौनक, मोहिनी, मनोरमा, रिंकी, आरोही, माधुरी,चांदनी, तमन्ना, अनीता आदि किन्नरों की भरपूर सक्रियता रही।
Read also: पहले दिन से ही रामलला के दर्शन करने पहुँचे लाखों भक्त, अब 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा…