Site icon News Jungal Media

आंखों से दिखने लगा है धुंधला तो डाइट में करें इन चीजों को शामिल

News Jungal Desk:– अगर आपको भी आंखों से धुंधला दिखने लगा है तो ये खबर आपके काम की है। आंखों (eyes) के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप लगातार 2 घंटे तक स्क्रीन को देख रहे हैं तो ये आपकी आंखों (eyes) के लिए हानिकारक है। मोबाइल पर स्क्रीन टाइम ज्यादा वक्त बिताने से आंखों से पानी आना, आंखों में जलन होना, आंखें लाल नजर आना, आंखों (eyes) में दर्द, थकान, चुभन महसूस होना आदि तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इनसे बचने में कुछ फूड्स आपकी मदद करेंगे।

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स Eyesight enhancing foods

1. आंखों के लिए फायदेमंद है नारियल तेल

अगर आपको आंखों से कम दिखने लगा है तो नारियल (Coconut) या तिल के तेल से पैरों के तलवों में हल्के हाथों से रोज मालिक करें। इससे लाभ होगा।

2. आंखों के लिए फायदेमंद है शहद

शहद आंखों (eyes) की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। ये हमारी आंखों की मांसपेशियों को स्‍वस्‍थ बनाता है। कमजोर नजर को मजबूत करता है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद है मूंगदाल

मूंगदाल खाना भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे आंखों (eyes) की रोशनी को बढ़ सकती है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर

गाजर भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) आंखों को हेल्दी रखती है। खाली पेट गाजर का जूस पी सकते हैं।

5.आंखों के लिए फायदेमंद है आंवला

कमजोर आंखें हो गई हैं तो डाइ में आंवले को शामिल करें। आप इसका जूस या फिर मुरब्बा (Marmalade) खा सकते हैं।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी News Jungal की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Read also: गुजरात: दरगाह हटाने का नोटिस देने पर भड़की हिंसा,उपद्रवियों ने वाहनों में लगाई आग

Exit mobile version