
News jungal desk :– मंगलवार देर रात डॉ. सुरेश चंद्र कनौजिया की पत्नी निशा कनौजिया (52) मकान के पीछे की ओर खाली पड़े खेत में कूड़ा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया और गोली मार दी जिससे उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
हरदोई जिले के हरपालपुर कस्बे में एक महिला पर अज्ञात हमलावरों ने गोली से हमला कर दिया। बाएं कंधे में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर गए, जहां से उसे हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है की महिला मकान के पीछे की ओर स्थित खेत में कूड़ा फेंकने जा रही थी। मूल रूप से मल्लावां निवासी डॉ. सुरेश चंद्र कनौजिया पिछले लगभग 25 साल से हरपालपुर कस्बे में प्राइवेट बस अड्डे के ठीक सामने रहते हैं। मकान में ही वह क्लिनिक भी चलाते हैं।
मंगलवार देर रात उनकी पत्नी निशा कनौजिया (52) मकान के पीछे की ओर खाली पड़े खेत में कूड़ा फेकने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से निशा मौके पर ही गिर गई। गोली की आवाज सुनकर पति डॉ. सुरेश भी मौके पर पहुंच गए।
जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
उन्होंने शोर मचाया, तो मौके पर भीड़ लग गई। निशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और बताया की मामले की जांच की जा रही है।
Read also :One Nation One Election कमेटी की पहली बैठक आज, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर पर जुटेंगे सदस्य