News Jungal Media

Hartalika Teej 2024 :हरतालिका तीज का व्रत आज है जानें क्या है शुभ मुहूर्त !

Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज व्रत आज रखा जा रहा है | रवि योग सुबह 9:25 से लगेगा, जो सात सितंबर को सुबह 6:02 मिनट पर खत्म होगा | ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जा रही है |

आगामी शुक्रवार को पति के दीर्घायु होने के लिए महिलाएं तीज व्रत रखेंगी | पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर शाम में स्नान के बाद भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी | 24 घंटे के उपवास के बाद अगले दिन शनिवार को पारण करेंगी |

Hartalika Teej 2024

लेकिन, इस बार का यह त्योहार बहुत ही विशेष (hartalika teej importance) है, क्योंकि तीज का त्योहार महिलाएं रवि योग, शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र में रख रही हैं |

इस संबंध में ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का महाव्रत रखा जाता है | इस दिन रवि योग, शुक्ल योग के साथ हस्त नक्षत्र के संयोग रहेगा |

read more : Sawan 2024 : 22 से शुरु हो रहा है सावन का शुभ महीना | जाने सावन महीने की पूजा विधि और उपाय

उदया तिथि के अनुसार आज हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej 2024 Date)

हस्त नक्षत्र सुबह 9:25 तक रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा, जो काफी शुभ माना जाता है | इसके अलावा रवि योग सुबह 9:25 से लगेगा, जो सात सितंबर को सुबह 6:02 मिनट पर खत्म होगा | ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जा रही है |

राहुकाल में ना करें पूजा (Hartalika Teej Vrat Katha)

इस दिन सुहागन पति की अच्छी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत (Hartalika Teej Vrat 2024) रखती हैं | इसके अलावा कुंवारी लड़कियां योग्य पति की मनोकामना के साथ व्रत रखती हैं | इसे तप साध्य व्रत भी कहा गया है |

उन्होंने कहा कि पुराणों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत को किया था | उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज की पूजा राहुकाल में कभी न करें | आज राहुकाल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा |

read more : 5 Mukhi Rudraksha :क्या है पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने की सही विधि और समय ?

हरतालिका तीज का पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Puja Timings)

हरतालिका तीज (teej 2024) वाले दिन 6 सितंबर को पूजा का मुहूर्त सुबह 06:02 बजे से 08:33 मिनट तक है | इस समय में व्रती महिलाएं पूजा न कर पाएं, तो वह शाम को सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल शुरू होने पर भी कर सकती हैं |

इस दिन सूर्यास्त का समय 06:36 बजे बताया गया है | इस समय व्रती महिलाएं समूह में बैठकर हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनती हैं | हरतालिका तीज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 बजे से दोपहर 12:44 मिनट तक है |

Hartalika Teej Shubh Muhurat

read more : Krishna Janmashtami 2024: जानिए Krishna Janmashtami 2024: जानिए क्या है कृष्ण जन्माष्टमी झांकी सजाने के धार्मिक नियम और महत्व…क्या है कृष्ण जन्माष्टमी झांकी सजाने के धार्मिक नियम और महत्व…

Exit mobile version