हाथरस हादसा: सत्संग खत्म होते ही मची भगदड़, एक दुसरे के ऊपर पैर रखकर भागे लोग, 27 लोगों की हुई मौत…

महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।

यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगड़द मच गई। जिसमें अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हैं। आपको बता दें की प्रदेश में हुई इस बड़ी घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। हालाकि अभी तक बताये गए आकडे एकदम सही नहीं है समय के साथ ये बदल भी सकते है

इस बीच जो लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे और भगदड़ का शिकार हुए हैं उन्होंने बताया कि मौके पर कैसे मंजर था। एक युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई और वहां मौजूद लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे लगातार गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी।  
तीन किलोमीटर तक फैली थी वाहनों की संख्या
जानकारी सामने आई है कि महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।

Read also: Apple AI: आईफोन में महंगा पड़ेगा AI का इस्तेमाल, कंपनी वसूल सकती है पैसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *