News Jungal Media

Holi 2024 Kab Hai: गब्बर ही नहीं अब हर कोई पूछ रहा है कब है होली ?

Holi 2024 Kab Hai: वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

holi kab hai 2024

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन की जाती है, फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंगों वाली होली खेली जाती है। होली को धुलंडी (dhulandi 2024) के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण और होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। 100 साल बाद होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक ही दिन है। तो आखिर Holi 2024 Kab Hai? इसका जवाब जानने से पहले आईये पहले आपकों होलिका दहन के बारे में बताते हैं |

होलिका दहन 2024:

इस साल होलिका दहन 24 मार्च को पड़ेगा। देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक होलिका दहन (holika dahan 2024 in hindi) का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

पंचांग के मुताबिक 24 मार्च को सुबह से भद्राकाल लग जाएगी। इस दिन भद्रा का प्रारंभ सुबह 09 बजकर 54 मिनट से हो रही है, जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस तरह से भद्राकाल की समाप्ति के बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है।

होलिका दहन पूजा विधि और मान्यताएँ:

होलिका दहन की विधि:

होली 2024 कब है?

होलिका के ठीक अगले दिन होली (holi 2024 in hindi) का पर्व मनाया जाता है, इसलिए इस साल होली 25 मार्च को होगी। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी। इस बार 100 साल बाद होली और चंद्र ग्रहण एक साथ हैं | इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण का भी साया रहेगा। चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़े: Zero Born Country: एक देश ऐसा भी जहां बच्चे ही नहीं होते |

Exit mobile version