
हॉलीवुड की सबसे खतरनाक हॉरर फ़िल्में जिन्हें देखकर आपका दिल दहल जाएगा : डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है! हॉरर फ़िल्में कुछ ऐसा एहसास देती हैं, जो हमें डराते हुए भी रोमांचित कर देती हैं। यहां पेश हैं हॉलीवुड की ऐसी डरावनी फ़िल्में जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग सुन्न और जुबान अटक जाएगी। अगर आप भी डर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इन्हें जरूर देखें!
1. The Shining (1980)
IMDb रेटिंग: 8.4
स्टेनली कुब्रिक की निर्देशन में बनी यह फ़िल्म एक परिवार की कहानी है, जो ठंड के मौसम में एक सुनसान होटल में ठहरता है। इस होटल में उनके साथ एक के बाद एक अजीब घटनाएं घटती हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में जैक निकोलसन, शेली डुवैल और डैनी लॉयड शामिल हैं। इस फ़िल्म का खौफ 42 साल बाद भी बरकरार है।

2. हॉलीवुड की खतरनाक हॉरर फ़िल्में : The Exorcist (1973)

IMDb रेटिंग: 8.1
हॉलीवुड की सबसे खतरनाक हॉरर फिल्मों में विलियम फ्रेडकिन की ‘द एक्ज़ॉर्सिस्ट’ हॉरर फ़िल्मों का क्लासिक है। एक जवान लड़की पर भूत का साया है, और उसकी मां उसकी मदद के लिए दो पादरी को बुलाती है। लेकिन धीरे-धीरे हालात बदतर होते जाते हैं। इस फ़िल्म में एलेन बर्स्टिन, मैक्स वॉन सिडो और लिंडा ब्लेयर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
इसे भी पढ़ें : दुनिया की ऐसी रहस्यमयी जगहें: कहीं ब्लड फॉल, तो कहीं तपता रेगिस्तान
3. The Others (2001)

IMDb रेटिंग: 7.6
एलेजांद्रो अमेनाबार द्वारा निर्देशित ‘द अदर्स‘ एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने दो फोटोसेंसिटिव बच्चों के साथ एक अंधेरे घर में रहती है। धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि उनका घर भुतहा है। इस फ़िल्म में निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में हैं और उनकी अदाकारी बेहद सराहनीय है।
4. The Conjuring (2013)

IMDb रेटिंग: 7.5
जेम्स वान की इस फ़िल्म में एक परिवार के साथ अजीब घटनाएं होती हैं, जिसके बाद वह पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लोरेन वारेन को बुलाते हैं। यह फ़िल्म आपको डराने के साथ-साथ रहस्य की दुनिया में ले जाती है। मुख्य भूमिकाओं में लिली टेलर, रॉन लिविंगस्टन, पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा हैं।
5. हॉलीवुड की खतरनाक हॉरर फ़िल्में : The Ring (2002)

IMDb रेटिंग: 7.1
हॉलीवुड की सबसे खतरनाक हॉरर फ़िल्में में एक गोर वर्बिंस्की की यह फ़िल्म एक शापित वीडियो टेप की कहानी है, जिसे देखने वाले की सात दिनों बाद मौत हो जाती है। नाओमी वाट्स मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने इस फ़िल्म में एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई है जो इस रहस्य को सुलझाने में लगी रहती है। फ़िल्म का खौफ और रहस्य आपको सिहरने पर मजबूर कर देंगे।
अगर आप हॉरर फ़िल्मों के शौकीन हैं, तो ये फ़िल्में आपके लिए एकदम सही विकल्प हैं। अपने दिल की धड़कनों को थामे और तैयार रहें, क्योंकि यह फ़िल्में आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगी।