Asian Champions Trophy 2024 Final

India vs China Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की !

India vs China Hockey :एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपना पांचवां खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है | मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन (India vs China) को उसी के घर में 1-0 से करारी शिकस्त दी है | यह मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में हुआ | इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी |

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में धमाल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है | फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर मंगलवार (17 सितंबर) को चीन से थी | इस मैच को जीतने में भारत को पसीने छूट गए | मगर आखिर में टीम ने 1-0 से जीत (Asian Champions Trophy) दर्ज की |

India Vs China Hockey Final

भारतीय टीम के लिए यह एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर के 10वें मिनट में डिफेंडर जुगराज सिंह ने किया | इससे पहले मैच में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर रही | पहले तीन क्वार्टर बगैर किसी गोल के 0-0 से बराबरी पर रहे थे | मगर चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैच विनिंग गोल दागकर खिताब अपने नाम किया |

यह फाइनल मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में हुआ | इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी | दूसरी चीन की हॉकी टीम पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी | मगर वो खिताब जीतने से चूक गई |

read more : Jay Shah ICC New Chairman :BCCI सचिव जय शाह बने ICC नए चेयरमैन, जानें उनका अब तक का सफ़र कैसा रहा ?

पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराया (Asian Champions Trophy 2024 Final)

Asian Champions Trophy

टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए इसी दिन पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला हुआ | इसमें पाकिस्तानी टीम ने 5-2 से शानदार अंदाज में जीत दर्ज की और तीसरा स्थान हासिल किया | यह मुकाबला फाइनल से ठीक पहले इसी मैदान पर हुआ था |

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते (India Vs China Asian Champions Trophy Hockey Final)

भारतीय टीम ने इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार (मौजूदा सीजन मिलाकर) एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं | पुरुष हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सीजन 2011 में खेला गया था | तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था | इसके बाद भारतीय टीम ने 2013, 2018, 2023 और 2024 सीजन भी जीता है | 2018 में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रही थी |

India vs China Hockey

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक कुल मिलाकर 8 सीजन (मौजूदा मिलाकर) हो चुके, जिसमें से 4 बार भारत, 3 बार पाकिस्तान और एक बार साउथ कोरिया ने खिताब अपने नाम किया | जैसा कि ऊपर बताया है कि 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे |

इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी भारतीय टीम (India Vs China Hockey Final)

भारतीय हॉकी टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है | हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली यह इंडियन टीम लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी | इसके बाद इंडियन टीम ने फाइनल भी अपने नाम किया | भारतीय टीम ने पूल स्टेज में अपने पांचों मुकाबले जीते थे और वो टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अजेय रहने वाली इकलौती टीम रही |

India vs China Hockey

भारतीय टीम ने अपने आखिरी पूल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से मात दी थी | उससे पहले उसने कोरिया को 3-1 से पराजित किया था | जबकि भारतीय टीम ने मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी | इसके पहले भारतीय टीम ने चीन को 3-0 और जापान को 5-0 से हराया |

भारतीय हॉकी टीम का स्क्वॉड (Indian Hockey Team)

Indian Hockey Team

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा |
डिफेंडर: अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित,जरमनप्रीत सिंह |
मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (indian hockey team players in asian games), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन |
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह |

read more : IND Vs PAK Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने जीत के हीरो !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *