Site icon News Jungal Media

India Medals in Olympics 2024:ओलंपिक में भारत ने दूसरी बार जीते 6 मैडल ,लेकिन नहीं तोड़ पाए टोकियो ओलंपिक का रिकॉर्ड

India Medals in Olympics 2024

India Medals in Olympics 2024 :1898 में पहली बार ओलंपिक का आयोजन हुआ था, तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था | लेकिन 1900 में पहली बार भारत ने ओलंपिक में हिस्सा लिया और एकमात्र एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर रेस में 2 सिल्वर मेडल जीते थे | तब से लगाकर अब तक भारत ने ओलंपिक में कुल 41 मेडल जीते हैं | इसमें 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं |

लगभग तीन सप्ताह तक चले पेरिस ओलंप‍िक 2024 खेलों का समापन (paris olympics closing ceremony) हो गया है | इस बार शूटर मनु भाकर से लेकर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पूरा जोर लगाया |

लेकिन भारत 6 से ज्यादा मेडल (India at Paris Olympics 2024) नहीं ला सका है | मनु ने 2 ब्रॉन्ज दिलाए, जबकि नीरज ने इस ओलंपिक का एकमात्र सिल्वर दिलाया है |

1898 में पहली बार ओलंपिक का आयोजन हुआ था, तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था | मगर 1900 में पहली बार भारत ने हिस्सा लिया और एकमात्र एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर दौड़ में 2 सिल्वर मेडल जीते थे | नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे उन्होंने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था |

मगर इसके बाद से भारत ने बीजिंग 2008 में पहली बार 2 से ज्यादा यानी 3 मेडल जीते | इसके बाद लंदन 2012 ओलंपिक में भारत ने इतिहास रचते हुए 6 मेडल अपने नाम किए थे | इसका रिकॉर्ड टोक्यो ओलंपिक 2020 में जाकर टूटा, जब भारत ने 1 गोल्ड समेत कुल 7 मेडल (tokyo olympics medal India) जीते |

Read More :  Hockey Red Card Controversy : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को लगा तगड़ा झटका… एक खिलाड़ी पर लगा बैन ,नहीं खेल पायेगा सेमी फाइनल

विनेश का मेडल आया तो कुल 7 पदक होंगे (Indian Latest News from Paris Olympics 2024)

पेरिस ओलंपिक 2024 में टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका है | इस बार भारत 1 सिल्वर समेत कुल 6 मेडल ही जीत सका है |

हालांकि रेसलर विनेश फोगाट का केस (vinesh phogat case status) अभी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में चल रहा है | इसका फैसला 13 अगस्त को आना है | यदि फैसला पक्ष में आया तो विनेश को सिल्वर (vinesh phogat medal appeal) मिल सकता है |

तब भारत के मेडल की संख्या 7 (India Medals in Olympics 2024) हो जाएगी | ऐसे में टोक्यो ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी हो जाएगी | मगर अभी 6 मेडल ही भारत ने जीते हैं | मौजूदा स्थिति से भारत अब भी अपना ही टोक्यो का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है | भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल 41 मेडल जीते हैं | इसमें 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल (India Medals in Olympics 2024) हैं |

Read More : Vinesh Phogat Retirement: विनेश ने ओलंपिक 2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से लिया सन्यास

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता (Indian Olympic medal winners)

एथलीटपदकखेलओलंपिक संस्करण
अमन सहरावतकांस्यपुरुष 57 किग्रा कुश्तीपेरिस 2024
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra medals)रजतएथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो) पेरिस 2024
मनु भाकरकांस्यमहिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंगपेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंहकांस्यमिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंगपेरिस 2024
स्वप्निल कुसालेकांस्यपुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंगपेरिस 2024
भारतीय हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team Olympics 2024)कांस्यपुरुष हॉकीपेरिस 2024
नीरज चोपड़ास्वर्णएथलेटीक्स (मेंस जैवलिन थ्रो)टोक्यो 2020
मीराबाई चानूरजतमहिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेनकांस्यमहिला वेल्टरवेट (64-69 किग्रा)टोक्यो 2020
पीवी सिंधुकांस्यमहिला एकल बैडमिंटनटोक्यो 2020
रवि कुमार दहियारजतपुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्तीटोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीमकांस्यपुरुष हॉकीटोक्यो 2020
बजरंग पुनियाकांस्यपुरुष 65 किग्रा कुश्तीटोक्यो 2020
पीवी सिंधुरजतमहिला एकल बैडमिंटनरियो 2016
साक्षी मलिककांस्यमहिला 58किग्रा कुश्तीरियो 2016
राज्यवर्धन सिंह राठौड़रजतपुरुषों का डबल ट्रैप शूटिंगएथेंस 2004
अभिनव बिंद्रास्वर्णपुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल शूटिंगबीजिंग 2008
विजेंदर सिंहकांस्यपुरुषों का मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)बीजिंग 2008
सुशील कुमारकांस्यपुरुषों का 66किग्रा कुश्तीबीजिंग 2008
सुशील कुमाररजतपुरुषों का 66 किग्रा कुश्तीलंदन 2012
विजय कुमाररजतपुरुषों का 25मी रैपिड पिस्टल शूटिंगलंदन 2012
साइना नेहवालकांस्यमहिला एकल बैडमिंटनलंदन 2012
मैरी कॉमकांस्यमहिला फ्लाइवेट मुक्केबाजीलंदन 2012
योगेश्वर दत्तकांस्यपुरुष 60 किग्रा कुश्तीलंदन 2012
गगन नारंगकांस्यपुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंगलंदन 2012
कर्णम मल्लेश्वरीकांस्यभारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा)सिडनी 2000
लिएंडर पेसकांस्यपुरुष एकल टेनिसअटलांटा 1996
भारतीय हॉकी टीमस्वर्णपुरुष हॉकीमास्को 1980
भारतीय हॉकी टीमकांस्यपुरुष हॉकीम्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीमकांस्यपुरुष हॉकीमेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीमरजतपुरुष हॉकीरोम 1960
भारतीय हॉकी टीमस्वर्णपुरुष हॉकीटोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीमस्वर्णपुरुष हॉकीमेलबर्न 1956
केडी जाधवकांस्यपुरुषों की बेंटमवेट कुश्तीहेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीमस्वर्णपुरुष हॉकीहेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीमस्वर्णपुरुष हॉकीलंदन 1948

Read More : Neeraj Chopra Won Silver  Medal: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर ओलंपिक में जमाई धाक जीता सिल्वर मैडल

Exit mobile version