International Women’s Day 2025: नारी शक्ति को सलाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं( International Women’s Day 2025 ) और उनके सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि आज के दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ को उन महिलाओं की ओर से संभाला जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”

2020 में भी महिलाओं ने संभाला था पीएम का अकाउंट

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं को सौंपे हैं। 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सात सफल महिलाओं ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित किया था। यह पहल उन्हें अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का एक मंच देने के उद्देश्य से की गई थी।( International Women’s Day 2025 )

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महिला दिवस के अवसर पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई! आज हम महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां कांच की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को लांघ रही हैं। आइए हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी पीछे न छूटे क्योंकि वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं, जहाँ महिलाएँ और लड़कियाँ बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।”( International Women’s Day 2025 )

इसे भी पढ़े : Samsung Galaxy S25 : में मिल सकता है 324MP कैमरा

इस अवसर पर पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नारी शक्ति के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है।

महिला समृद्धि योजना को मिल सकती है मंजूरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार शनिवार को बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर सकती है, जो 2025 में महिला दिवस के अवसर पर भी मनाया जाएगा। इस योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली की महिलाओं के लिए बनाई गई महिला समृद्धि योजना के तहत उन्हें हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है।

मुंबई मेट्रो चला रहीं महिलाओं का मैसेज

मुंबई मेट्रो की सुपरवाइजर कस्टमर रिलेशन मैनेजमेंट शिल्पा कैलाश अहिरे कहती हैं, ‘मैं यहां कमर्शियल डिपार्टमेंट में काम कर रही हूं। मैं मूल रूप से रेवेन्यू से जुड़ी चीजें संभालती हूं। मुझे अपने काम पर गर्व है।’

पहली बार महिलाएं चला रहीं वंदे भारत ट्रेन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए, मध्य रेलवे पहली बार सभी महिला चालक दल के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है। सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) सीएसएमटी से शिरडी के गंतव्य तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22223) में आज सभी महिला चालक दल हैं, जिनमें लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीसी और ट्रेन होस्टेस सभी महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top