
News jungal desk: नयनतारा और SRK की फिल्म जवान 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी। जिसे देखने के लिए एडवांस बुकिंग ने ही रिकॉर्ड बना दिए थे। जैसे ही फिल्म शाहरुख के फैंस ने देखी, दिन पर दिन जवान एतिहासिक रिकॉर्ड बनाने लगी। जिसकी वजह से 13 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। इसके बाद इंडिया में ही JAWANने 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक JAWAN ने दूसरे मंगलवार को यानी 19 सितंबर को 13 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म गणेश चतुर्थी के दिन फिल्म अच्छा कलेक्शन करने वाली है। छुट्टी का JAWAN को फायदा मिलेगा।
Read also: वर्ल्ड कप 2023 से पहले श्रीलंका को मिल सकता है नया कप्तान.