Site icon News Jungal Media

जयाप्रदा 28 को करेंगी बहन फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा नेता अजय कपूर ने दी जानकारी …

-फाउंडेशन की सदस्य संख्या 30 हजार, एक लाख का लक्ष्य
-सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व लाभ दिलाने उद्देश्य
-कमांडर और कैप्टन संचालित करती हैं संगठन
-12 वर्ष पुराने बहन फाउंडेशन को पहली बार मिलेगा हेड क्वार्टर


News jungal desk: कानपुर। पूर्व सांसद भाजपा नेत्री सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रविवार को गोविंद नगर में बहन फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन करेंगी। लगभग 12 वर्ष पुरानी संस्था बहन फाउंडेशन को मुख्यालय मिला है।
यह जानकारी पूर्व विधायक भाजपा नेता अजय कपूर ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि बहन फाउंडेशन की सदस्य संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। इसलिए पृथक कार्यालय खोला जा रहा है। यह संगठन गैर राजनीतिक है। इसकी कार्य प्रणाली एक परिवार की तरह संचालित होती है। दुख-सुख में सब एक साथ दिखेंगे। यही संगठन की एकता और उपयोगिता का सन्देश है। अजय कपूर का कहना है कि बहन फाउंडेशन संगठन की स्थापना को लगभग 12 वर्ष हो गए हैं। हर वर्ष की तरह अबकीवतीं नहीं पांच दिवसीय राखी महोत्सव होगा। हालांकि बहनों का राखी महोत्सव 25 वर्ष से गोविन्दनगर में आयोजित हो रहा है, संख्या अधिक होने के कारण प्रबंधन में कठिनाई होती है। कार्यालय हो जाने से मुश्किल आसान हो जाएगी। कार्यालय नित्य सुचारु रूप से संचालित होगा।

https://www.facebook.com/share/r/CdAX6LHzzbgxYtT2


संगठन के संचालन की दृष्टि से बहन फाउंडेशन में 30 हजार सदस्य और 800 कैप्टन बहनें हैं। प्रति कैप्टन 15 महिलाएं जुड़ी हैं जो एक नियमित अंतराल में घरों पर बैठकें करके आपस में संवाद करती हैं और जरूरतमंद महिला व परिवार की मदद करती हैं। कैप्टन और कमांडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। संगठन की सदस्य मोदी और योगी सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व महिलाओं को लाभ दिलाने का काम करती हैं। स्वास्थ व शिक्षा के क्षेत्र में सदस्य महिला की सहायता भी बहन फाउंडेशन करता है।
अजय कपूर कहते हैं कि यह एक भाई का परिवार है जिसका दायरा पूरे शहर में है। रक्षाबंधन ऐसा त्योहार है जिसे बहन फाउंडेशन तीन दिनों तक मनाता है। पर अबकी साल 5 दिनों तक रक्षा बंधन मनाया जाए

https://www.facebook.com/reel/1666453694156075

Read also:  क्या नीट का रिजल्ट जारी हो गया है ? अपना स्कोर कार्ड कैसे चेक करें

Exit mobile version