Site icon News Jungal Media

Jennifer Lopez Ben Affleck Separation: Jennifer Lopez तोड़ रही है अपनी चौथी शादी ,2 साल बाद हो रही अपने पति Ben Affleck से अलग

Jennifer Lopez & Ben Affleck Split

Jennifer Lopez Ben Affleck Separation :हॉलीवुड के जाने-माने कपल ‘बेनिफर’ यानी जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं | 20 तारिख को लोपेज ने लॉस एंजिल्स में तलाक फाइल (Jennifer Lopez Ben Affleck Separation) कर दिया | दोनों ने 2022 में शादी की थी | लोपेज की बेन के साथ ये चौथी शादी थी और वहीं बेन की भी ये दूसरी शादी थी | दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका 2021 में दिया था |

दो बार रिश्ते को मौका देने के बाद पॉप सिंगर (jennifer lopez songs) और अमेरिकन एक्ट्रेस Jennifer Lopez और डायरेक्टर Ben Affleck अलग हो रहे हैं | यूएस मीडिया के मुताबिक, 20 अगस्त को जेनिफर ने तलाक (jennifer lopez divorse news) की अर्जी दे दी है | दोनों की शादी साल 2022 में लॉस वेगास में हुई थी |

ये दोनों हॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जाने जाते थे | दोनों ने पहली बार साल 2003 में एक-दूसरे (Jennifer Lopez Dating History) को डेट करना शुरू किया था | जेनिफ़र और बेन दोनों की मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया जाता था कि लोगों ने उनका निक नेम ‘बेनिफर’ रख दिया था |

हॉलीवुड स्टार जेनिफर की ये 55 साल (jennifer lopez age) में चौथी शादी थी, जेनिफ़र ने अपने से 2 साल छोटे ऑस्कर विनर फिल्म स्टार और डायरेक्टर बेन एफ्लेक से 2022 में शादी की थी | बेन की यह दूसरी शादी थी | जेनिफ़र और बेन की मुलाकात 2002 में फिल्म ‘गिगली’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद ये कपल लोगों के बीच एक सेंसेशन बन गया |

लोग इस जोड़ी को बहुत पसंद करते थे | डेटिंग के कुछ दिनों बाद ही जेनिफ़र और बेन ने इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट भी कर दी, इस खबर के बाद जेनिफ़र और बेन के फैंस काफी एक्साइटेड थे उनकी शादी 2003 में होने वाली थी, लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों ने अपनी शादी रोक दी और बाद में 2004 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग हो गए |

read more : Aattam :बॉक्स ऑफिस पर fail होने के बाद भी आट्टम फिल्म की कहानी को लेकर मिल रहा है नेशनल अवार्ड

साल 2021 में दोबारा आए एक साथ (Jennifer Lopez and Ben Affleck Marriage)

हालांकि, 2021 में इंटरनेट पर उस वक्त हलचल मच गई जब जेनिफ़र और बेन को दोबारा एक साथ देखा गया | उनकी साथ की तस्वीरें तेजी से फैलने लगीं और शेयर की जाने लगी | उस दौरान लोपेज एक इंटरव्यू में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, “हमारी लव स्टोरी काफी खूबसूरत थी, जिसमें हमें दोबारा मौका मिला है |”

दोनों ने 2022 के अप्रैल में इंगेजमेंट कर ली और उसी साल जुलाई में लॉस वेगास में शादी भी कर ली | शादी के अगले ही महीने जेनिफ़र और बेन ने एक शानदार पार्टी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया | दोनों की रिसेप्शन सेरेमनी 3 दिनों तक चली, जिसमें हॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए थे |

60 मिलियन डॉलर का खरीदा था घर

खबर थी कि दोनों ने साल 2023 में लॉस एंजिल्स में 60 मिलियन डॉलर का घर भी खरीदा था | दोनों के बीच अनबन की खबरे इस साल की शुरुआत में आना शुरू हो गई थीं, खबरों ने तब तूल पकड़ी, जब पिछले महीने लोपेज के बर्थडे में उनके पति को शामिल होते नहीं देखा गया |

सेलिब्रिटी गॉसिप वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग के साथ अपना घर बेच दिया | टीएमजेड की रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि तलाक के पेपर पर दोनों के अलग होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 (Bennifer divorce)बताई गई है |

read more : Phir aayi Haseen Dillruba Review: फिर आयी हसीन दिलरुबा बच के रहिये जनाब नहीं तो हो जायेगा क़त्ल !

लोपेज ने 3, तो एफ्लेक ने की थी 1 शादी (Jennifer Lopez & Ben Affleck Split)

दोनों ने अभी तक इस मामले में कोई भी कमेंट नहीं किया है | एफ्लेक से पहले लोपेज ने 3 शादियां की थीं, जिसमें से पहली शादी उन्होंने एक्टर ओजानी नोआ के साथ, दूसरी शादी डांसर क्रिस जुड और तीसरी शादी सिंगर मार्क एंथनी से की थी |

मार्क के साथ उनके जुड़वा बच्चे मैक्स और एम्मी हैं | एफ्लेक भी लोपेज से पहले एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर से शादी के बंधन (jennifer lopez husbands) में थे, जिससे उनके 3 बच्चे वायलेट, सेराफिना और सैमुअल (jennifer lopez children) हैं |

read more :  Stree 2 Box Office Collection Day 1: स्त्री ने फिर किया कमाल, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हुयी पैसों की बारिश!

Exit mobile version