Kanpur Property Rate

Kanpur Circle rate 2024 :कानपूर में 20% बढ़ाए जायेंगे जमीनों के रेट , जानें आपके एरिया की जमीन का क्या रेट है

Kanpur Circle rate 2024 :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अब 30 के बजाए 20 से 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी (circle rate in kanpur) की जाएगी। बता दें शहर में नौ साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी थी। इसे एक अगस्त तक लागू करना था लेकिन आपत्तियों के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे अगस्त तक लागू कर दिया जाएगा।

Kanpur Circle rate 2024

अब 30 के बजाय 20 प्रतिशत ही सर्किल रेट(Circle Rate in Kanpur 2024) बढ़ाए जाएंगे। प्रस्तावित 30 प्रतिशत रेट में 10 प्रतिशत की कमी लाने पर काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने जनता को राहत और राजस्व बढ़ाने के भी फार्मूले पर काम करने के लिए कहा था।

नौ साल बाद शहर की जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने (Kanpur Property Rate) की तैयारी थी। इसे एक अगस्त से लागू किया जाना था। हालांकि, अब अगस्त से नए रेट लागू कराने का दावा किया जा रहा है। आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है।

kanpur property circle rate

पिछले नौ साल से शहर में सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। फिर भी राजस्व वसूली का लक्ष्य हर साल बढ़ता जाता है। पिछले कई साल से 60 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही है। इस पर अफसरों पर कार्रवाई भी हुई थी। इस कारण 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट (Kanpur New Circle Rate of Land) बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

Read More : ITC Share News : बजट के बाद ITC के शेयर में आयी भारी उछाल

20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट (New Circle Rate 2024)

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा था कि सर्किल रेट बढ़ाने पर कई जायज आपत्तियां आई हैं। उनके निस्तारण के बाद ही नए सर्किल रेट (New circle rate in kanpur) बढ़ाए जाएंगे।

New circle rate in kanpur

एआइजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि अब सर्किल रेट 30 प्रतिशत के बजाय 20 से 25 प्रतिशत (kanpur property circle rate) तक ही बढ़ाए जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है। अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

Read More : First Cry IPO :शेयर बाजार में First Cry के शेयर ने की मजबूत शुरुआत

वर्तमान में ये हैं सर्किल रेट (प्रति वर्ग मीटर रुपये में) (Circle Rate in Kanpur 2024)

New Circle Rate 2024
स्थानकीमत
सिविल लाइंस29,000 से 33,000
बिरहाना रोड 49700 से 63500
माल रोड 49700 से 63600
स्वरूप नगर 52000 से 56000
गोविंद नगर 27900 से 44100
लाजपत नगर 38900 से 46800
साकेत नगर 21000 से 32000
कल्याणपुर 3500 से 5800
जाजमऊ केडीए कालोनी 21000 से 39000
चकेरी 10600 से 16300

Read More : Circle Rate in Kanpur 2024: कानपुर में आया जमीनों का नया सर्किल रेट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *