कानपुर में किन्नरों ने पहली बार आयोजित किया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कानपुर। मसवानपुर पुर चौराहा पर किन्नर समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि ज़माज के विभिन्न लोगों की उपस्थिति सामाजिक समरसता का नायाब उदाहरण है। अखिल भारत किन्नर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलामुखी मन्नत मां ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने किन्नरों को बराबर का सम्मान दिलाया। हमारे पक्ष में कानून बनाया।

आत्म निर्भरता के लिए कल्याण योजनाएं घोषित की। कानपुर में पहली बार किन्नर समाज ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, मंजू शुक्ला, जया शुक्ला, कौशल मिश्र पार्षद, मंजू कुशवाहा पार्षद, जगत पांडे, सारिका, तमन्ना, निहारिका, रौनक अक्षय महेश दीक्षित, अंबुज शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद भारत माँ की जय की घोष के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *