Kanpur news: कानपुर में करती थीं गांजा सप्लाई, 4 शातिर महिलाएं हुई गिरफ्तार,जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को मारी गोली…

Kanpur: कानपुर में करती थीं गांजा सप्लाई, 4 शातिर महिलाएं हुई गिरफ्तार, इतने किलो गांजा हुआ बरामद…

ganja in kanpur

Kanpur News: थाना प्रभारी ने बताया है कि पकड़ी गई एक महिला के खिलाफ किदवईनगर, पनकी व सचेंडी थाना में एनडीपीएस के चार मामले दर्ज हैं। वहीं सात लोगों पर पहले से एनडीपीएस के मामले दर्ज है। कुल नौ किलो 800 ग्राम गांजा जब्त कर सभी को जेल भेज दिया गया।

कानपुर में पनकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह पनकी मंदिर पुल के पास से एक युवक को गांजा बेचते दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चार महिला समेत आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तर कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 9.800 किलो गांजा बरामद की है।

Unnao: प्रेम प्रसंग में गया था जेल, बाहर आने पर प्रेमिका की माँ से हुई कहासुनी, नाराज युवक ने गले में मारी ब्लेड, हुआ भर्ती….

kanpur News: 15 दिन पहले युवक जेल से छूटकर घर आया था। गुरुवार शाम को युवक की किशोरी की मां से फिर कहासुनी हुई। इस दौरान युवक और किशोरी पक्षों के लोग पहुंच गए। तभी युवक ने जेब से ब्लेड निकाली और अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

unnao crime

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद कस्बे में किशोरी से प्रेम प्रसंग के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। परिजनों ने लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी शोभित सविता (20) नगर की अनुसूचित जाति की किशोरी को ले जाने की घटना में छह महीने पहले जेल गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।

रिश्ते तार-तार: जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को मारी गोली, बंदूक लहराते हुए हो गया फरार…

kanpur News: चौबिया क्षेत्र के रमपुरा मूंज गांव में जमीन के विवाद को लेकर राजवीर उर्फ पंचू के चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली पीठ में लग जाने के बाद सीने में जाकर लगी, जिससे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

kanpur crime

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के मूंज रमपुरा गांव में खेत जोतने के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Mahoba: घर के दरवाजे के पास सो रहा था किसान, अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हुई मौत…

mahoba crime

kanpur news: मृतक के बड़े बेटे अनिल ने बताया रात में सोते समय किसी ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अपर एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव में घर के दरवाजे चारपाई पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read also: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को मंजूरी,15 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमी संग मिलकर दोनों ने की आत्महत्या….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *