Site icon News Jungal Media

Weather: कड़ाके की ठंडी से कांप उठे कानपुरवासी, कोहरा बना आवागमन में रुकावट…

कानपुर में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी कोहरे के साथ ठंड ने लोगों को परेशान किया। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। धुंध और कोहरा के साथ पाला भी पड़ेगा।

News jungal desk: उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। आपको बता दें कि कानपुर परिक्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 14 पर आ गया। अधिकतम तापमान गिरने से दिन में भी शहरी कांपते रहे। इस बार ठंड के मामले में 14 जनवरी ने बीते पिछले 20 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि इससे पहले 2003 में अधिकतम तापमान नौ डिग्री पर आया था। 

इसके बाद से 2023 तक 14 जनवरी को कभी तापमान 14 डिग्री नहीं आया। सीएसए के मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिन तक ऐसी ही सर्दी पड़ने का अनुमान भी जताया है। जेट स्ट्रीम हवाओं के ठंडक और नमी लाने से गलन बढ़ी है। इसके साथ ही एक के बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी आ रहे हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक यहाँ पर सुबह और रात को घना कोहरा और धुंध रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को वर्ष 2003 में अधिकतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम शून्य तक रहा है। उसके बाद इतना कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं नीचे आकर ढाई सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही हैं। इसी कारण यूरोप की बर्फबारी की असर कानपुर परिक्षेत्र तक आ रहा है। यह स्थिति अभी बनी रहेगी। कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है।

Read also: दिल्ली-गोवा फ्लाइट में हुई देरी, पायलट पर भड़का यात्री, जड़ दिया थप्पड़, जाने पूरा मामला…

Exit mobile version