News Jungal Media

Karnataka Election Results: ‘भाजपा मुक्त हुआ दक्षिण भारत’, बघेल बोले- दूसरे राज्यों में भी होगा यही हाल

Karnataka Election Results 2023 Live News: ‘भाजपा मुक्त हुआ दक्षिण भारत’, बघेल बोले- दूसरे राज्यों में भी बीजेपी का यही हाल होगा

News Jungal Desk: रुझानों में कांग्रेस बहुमत के साथ बड़ी बढ़त बनाते हुए कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है। फिलहाल कांग्रेस 135 सीटें और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 135 सीटों पर और भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस मात्र 22 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। बघेल ने कहा कि पहले हमने हिमाचल प्रदेश जीता और फिर कर्नाटक को भी जीत लिया है। सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस मुक्त-भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा-मुक्त हो चुका है।

Read also: अयोध्या और गाजियाबाद में मेयर पद पर बीजेपी की जीत, 14 सीटों पर बढ़त जारी

Exit mobile version