Wayanad landslide reason

Kerala Wayanad Landslide: वायनाड में भी आयी केदारनाथ जैसी त्रासदी जो रात में सोया सुबह मलवे में मिला ढेर

Kerala Wayanad Landslide : केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड त्रासदी में मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच गई है | जबकि 100 लोग गायब हैं | लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं | मुंडक्कई और चूरलमाला के बीच का पुल टूटने की वजह से लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों से संपर्क टूट गया है |

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं | जमीन के रास्ते ही लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें हो रही हैं |

Kerala Wayanad Landslide

केरल के वायनाड (Kerala Wayanad Landslide) में मंगलवार तड़के पहाड़ से बहकर आए सैलाब ने हाहाकार मचा दिया है | करीब 22 हजार की आबादी वाले 4 गांव महज 4 घंटे में पूरी तरह से तबाह हो गए हैं | लोगो के घर दफन हो गए ,और सैकड़ों लोग मलबे में दब रह गए |केरल त्रासदी में अब तक 156 लोगों की मौत होने की खबर है,100 लोग अभी भी लापता हैं | राहत और बचाव कार्य में भी कठनाई का सामना करना पड़ रहा हैं |

इस आपदा ने 11 साल पहले हुयी केदारनाथ त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं | जो लोग रात में सोया था, उन्हें उठने तक का मौका नहीं मिला | चारों तरफ बर्बादी ने इन गांवों की खूबसूरती को तहस-नहस कर दिया है |

वायनाड में जो चार गांव जमींदोज हुए हैं, उनमें मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा का नाम शामिल है | मुंडक्कई और चूरलमाला के बीच पुल टूटने की वजह से लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों से संपर्क टूट गया है | मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं |

जमीन के रास्ते ही लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें हो रही हैं | मौसम विभाग ने वायनाड के आसपास के जिलों में भी भारी बरिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जिसके चलते केरल के 11 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं |

पहाड़ों से आया सैलाब, गांवों को बहा ले गया (Wayanad Landslide 2024)

केरल में कुदरत का कहर देखकर हर कोई सहम गया है | केरल के वायनाड में इसे सबसे बड़ी त्रासदी माना जा रहा है | चार घंटे में तीन जगह लैंडस्लाइड हुई और पहाड़ों से आया सैलाब (Wayanad landslide reason)चार गांवों को बहा ले गया | अब मलबे को निकाला जा रहा है और उसमें कीचड़ से लथपथ या पत्थर के नीचे लाशें दबी मिल रही हैं |

Wayanad Landslide 2024

कुछ लाशें तो नदी में भी बहती दिखीं | इन सबके बीच रेस्क्यू टीमें जान पर खेलकर बचाव कार्य कर रही हैं | वायनाड में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से ऐसी तबाही शायद ही पहले किसी ने देखी होगी |

Read More : Mukesh Sahani Father Killed : VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम तरीके से हत्या, किस हाल में मिला शव?

अब वायनाड में क्या हुआ है? (Wayanad Landslide Latest News)

केरल में वायनाड को पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है | ये समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां हरी-भरी वनस्पतियां, धुंध से ढकी पहाड़ियां और शुद्ध हवा इलाके को स्वर्ग बना देती हैं | लेकिन, आज हालात अलग हैं | चारों तरफ मलबा पसरा है और जगह-जगह सड़कें धंसी है जो तस्वीरें आई हैं, वो वायनाड में हुई तबाही का मंजर बताने के लिये काफी हैं |

Wayanad Landslide Latest News

दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात वायनाड (Kerala Wayanad Landslide) में जबरदस्त बारिश आफत बन गई | रात एक बजे से 5 बजे के बीच तीन बार भूस्खलन हुआ और इससे पहाड़ के नीचे चेलियार नदी के कैचमेंट में बसे चार खूबसूरत गांव चूरलमाला, अट्टामाला, नूलपुझा और मुंडक्कई में तबाही आ गई |

Read More : Salman Khan House firing Case : सलमान खान ने पुलिस को बताया की लौरेंस विश्नोई गैंग मुझे मारना चाहता है ,खतरे में है पूरा परिवार

50 किमी दूर तक मिले शव (Wayanad Landslide Death)

इन चारों गांव में ज्यादातर चाय बागान के मजदूर रहते हैं | करीब 22 हजार की आबादी है | रात एक बजे जब पहली बार लैंडस्लाइड हुई तब लोग अपने घरों में सो रहे थे | किसी को बचने या भागने तक का मौका नहीं मिला | उसके बाद सिलसिलेवार दो बार और लैंडस्लाइड हो गई | 

Wayanad Landslide Death

मलबे से ना सिर्फ घर तबाह हुए, बल्कि नींद में साे रहे लोग भी दब गए | क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या महिलाएं | स्थानीय लोग का कहना हैं कि यहां पर आधी रात को कुदरत का कहर बरपा है | भारी बारिश के बीच कई जगह पहाड़ दरक गए | मुंडक्कई में भी पहाड़ों से पानी के साथ मलबा दरक कर नीचे आ गया |

मुंडक्कई उच्च जोखिम वाले आपदा क्षेत्र में आता है | यहां से मिट्टी और बड़ी-बड़ी चट्टानें पूरी रफ्तार से लुढ़क कर चूरलमाला आ गईं | फ्लैश फ्लड की वजह से चार गांव बह गए |

हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि लैंडस्लाइड वाली जगह से 50 किलोमीटर दूर 10 शव मिले | बुधवार को भी चलियार नदी से दो और शव बरामद हुए | मुंडाकाई में 8 और शव बरामद किए गए |

Read More : NEET 2024 Final Result : क्या नीट का रिजल्ट जारी हो गया है ? अपना स्कोर कार्ड कैसे चेक करें !

800 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी (Wayanad Landslides Updates)

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या ये है कि मुंडक्कई और चूरलमाल के बीच पुल ढहने से पीछे का पूरा इलाका अलग-थलग पड़ पड़ गया है | करीब 100 मीटर चौड़ी चुन्नरमाला नदी अपने उफान पर है | NDRF की एक छोटी टीम किसी तरह नदी पारकर के दूसरी ओर पहुंचने में कामयाब रही |

Wayanad Landslides Updates

इसी टीम की मदद से अब तक करीब 800 लोगों (Kerala Wayanad Landslide)को रेस्क्यू किया गया है | अफसरों का कहना है कि मौसम विभाग ने दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर सकते | लिहाजा, पानी और मलबे के बीच फंसे लोगों तक जमीन के रास्ते ही पहुंचने की कोशिश की जा रही है | रेस्क्यू ऑपरेशन दिन-रात चल रहा है, लेकिन बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं |

केरल में 6 साल आई बाढ़ में मरे थे 483 लोग (Wayanad Tragedy)

इससे पहले केरल में अगस्त 2018 में आई प्राकृतिक आपदा में 483 लोगों की मौत (wayanad landslide death news) हो गई थी | इस आपदा को लोगो ने राज्य की ‘सदी की बाढ़’ कहा था | त्रासदी में ना सिर्फ लोगों की जान गयी , बल्कि लोगों की संपत्ति और आजीविका भी खत्म हो गई |

इस हादसे के बाद 3.91 लाख परिवारों के 14.50 लाख से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में ठहरा दिया गया | कुल 57,000 हेक्टेयर की कृषि फसलें नष्ट हो गईं थीं |

Wayanad Tragedy

2018 में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों द्वारा प्रेग्नेंट महिलाओं को एयरलिफ्ट करने की तस्वीरें केरलवासियों के जेहन में अभी भी ताजा हैं | उसके बाद 2019 में एक आपदा और आई | वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन हुआ, जिसमें 17 लोगों ने अपनी जान गवाई |

2022 अगस्त में भारी बारिश के कारण केरल में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 18 लोगों की जान चली गयी थी | सैकड़ों संपत्ति नष्ट हो गयी और हजारों लोगों को राहत शिविरों में ठहराना पड़ा |

Read More : Delhi Coaching Centre News: बेसमेंट में भर गया था पानी, डूबने से हुई छात्रों की मौत….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *