Site icon News Jungal Media

किरेन रिजिजू : डिप्टी एसपी बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी,स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा गया

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है. अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे. इससे पहले कानून मंत्री किरेन रिजिजू को भी कानून मंत्री के पद से हटाकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।

News Jungal Desk :– मोदी कैबिनेट में लगातार बदलाव के अपडेट आ रहे हैं। सामने आया है कि किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय लेने के बाद अब उनके डिप्टी भी कानून मंत्रालय से हटा दिए गए हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है. अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री होगें।

अर्जुन मेघवाल बने कानून मंत्री
बता दें कि इससे पहले, कानून मंत्री के पद से किरेन रिजिजू को हटाकर उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया किरेन रिजिजू बतौर केंद्रीय कानून मंत्री लगातार चर्चा में रहे और उन्होंने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है. अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया. वहीं, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

जानिए कौन हैं एसपी सिंह बघेल
बघेल आगरा से बीजेपी सांसद हैं. पूरा नाम सत्यपाल सिंह बघेल. प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के के मूल निवासी हैं. इटावा में रहे हैं. बघेल अपनी कर्मभूमि बदलते रहे हैं और उनकी जाति को लेकर भी काफी विवाद है. वह फिरोजबाद के जलेसर सीट से पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद फिरोजबाद से सांसद रहने के बाद आगरा को अपनी कर्मभूमि बना लिया.

यह भी पढ़े : जातिगत सर्वेक्षण: बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

Exit mobile version