shri krishna janmashtami

Krishna Janmashtami 2024: जानिए क्या है कृष्ण जन्माष्टमी झांकी सजाने के धार्मिक नियम और महत्व….

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इसके साथ ही आपको बता दें की इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

krishna janmasthami shopping



Janmashtami 2024 Jhanki: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दिन लोग व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं और कान्हा के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इसी के साथ ही जन्माष्टमी पर मंदिर से लेकर घरों में लड्डू गोपाल की भव्य झाँकियां तैयार की जाती हैं। आइये जानते हैं कान्हा की झांकी सजाने के नियम और उनके लाभ के बारे में।  

क्या है झांकी सजाने के नियम और लाभ 

janmashtami jhanki


जन्माष्टमी को किसी त्योहार के रूप में नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जन्माष्टमी पर झांकी सजाने का उद्देश्य केवल नियम मात्र नहीं होता, बल्कि इसके कई लाभ भी हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और उससे जुड़े लाभ के बारे में। 

  • जन्माष्टमी पर मोर पंख से झांकी सजाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप मोरपंख को कान्हा के मुकुट या झूले आदि पर सजा सकते हैं।  मोर पंख कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में एक है। 
  • भाग्योदय या भाग्य में वृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर झांकी में  गाय और बछड़े की मूर्ति या तस्वीरें भी रखें। साथ ही झांकी तैयार करने के लिए वैजयंती फूलों का भी प्रयोग करें।  इन चीजों से कान्हा को अत्यधिक लगाव है। 
  • जन्माष्टमी पर झांकी तैयार करने में श्रीकृष्ण के प्रिय वस्तुओं का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है।  इसलिए आप बांसुरी का प्रयोग जरूर करें। आप झूले या मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखें। इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी परेशानियों का नाश होता है। 

इन बातों का ध्यान रखके ही सजाएँ झांकी  

  • झांकी सजाने के लिए उपयोग की जाने वाली सजावटी सामग्रियों में टूटी-फूटी वस्तुओं का प्रयोग न नहीं करना चाहिए
  • कांटेदार पौधे, फूल या पत्तों का उपयोग न करके इनके स्थान पर वैयजंती के फूल, अशोक के पत्ते, आम के पल्लव, केले के खंभे आदि का प्रयोग करना चाहिए  
  • रबर प्लांट या श्वेतार्क जैसे पौधों जिनसे दूध निकलता हो, उनका प्रयोग भी झांकी सजाने के लिए बिलकुल नहीं करना चहिए
  • घर के दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में झांकी कभी नहीं लगानी चाहिए , कान्हा की झांकी सजाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। 

Read also: क्या है कृष्ण जन्माष्टमी का असली कारण? जानिए इस पर्व की छुपी हुई कहानी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *