Lalbaugcha Raja 2024 : मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा की पहली नजर भक्तों के सामने (Lalbaugcha Raja First Look) आ गई है। लाल बाग के राजा 20 किलो के सोने का मुकुट पहने नजर आए। इस सोने के मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, मेहरून रंग के राजसी कपड़ों में गणपति का रूप बहुत ही भव्य लग रहा है। आइए, जानते हैं लाल बाग के राजा की खास बातें।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) पर गणपति बप्पा मोरेया के नाम से सारा वातावरण गूंज उठता है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लाल बाग क राजा की पहली झलक भक्तों के सामने आई है। लाल बाग के राजा की झलक इतनी अनुपम है कि उन्हें देखने के लिए भक्त लम्बी कतार में खड़े होने से भी नहीं कतराते।

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गणपति का भव्य मंदिर है। यहां विराजमान गणेश जी को लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के नाम से जाना जाता है। आइए, जानते हैं लाल बाग के राजा की पहली झलक की खास बातें।
लाल बाग के राजा की खास बातें (Lalbaugcha Raja Importance)
लाल बाग के राजा की पहली (Lalbaugcha Raja 2024 First Look Unveiled) झलक मंत्रमुग्ध करने वाली है। इस साल लाल बाग के राजा किसी राजसी रंग में सराबोर दिख रहे हैं। लाल बाग के राजा ने सिर पर सोने का मुकुट दिख रहा है। जिसका वजन 20 किलो के आसपास बताया जा रहा है। वहीं, मुकुट की कीमत की बात करें, तो 15 करोड़ रुपए का सोना बप्पा के मुकुट में लगा हुआ है।

खबर के मुताबिक लाल बाग के राजा का यह मुकुट रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से अनंत अंबानी ने गणपति जी को भेंट किया है। इस भव्य मुकुट को तैयार करने में दो महीने का समय लगा है। इस मुकुट को कई कुशल कारीगरों ने कड़ी मेहनत से मिलकर बनाया है।
read more : Krishna Janmashtami 2024: जानिए क्या है कृष्ण जन्माष्टमी झांकी सजाने के धार्मिक नियम और महत्व…
9 दिनों तक चलता है लाल बाग के राजा का भव्य आयोजन (Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja)
महाराष्ट्र के गणपति मंदिर (mumbai cha raja) में 9 दिनों का भव्य आयोजन चलता है। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का महापर्व 7 सितम्बर, शनिवार से शुरू होकर 17 सितम्बर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।

इस पर्व के दौरान देश-विदेश से भक्त गणपति बप्पा (Ganeshotsav 2024) के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यता है कि लाल बाग के राजा के दर्शन करने से भक्तों के सभी दुख और संकट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।
read more : 5 Mukhi Rudraksha :क्या है पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने की सही विधि और समय ?
लाल बाग के राजा के मंदिर का इतिहास (Lalbaugcha Raja History)
लाल बाग के राजा के मंदिर की स्थापना 1934 में की गई थी। गणेश जी का लाल बाग के राजा का भव्य मंदिर महाराष्ट्र के मुंबई के परेल इलाके में स्थित है। लाल बाग के राजा को इच्छाओं की पूर्ति करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है।

गणेश चतुर्थी पर 9-10 दिनों तक चलने वाले भव्य गणेशोत्सव में गणपति जी के दर्शन करने के लिए भक्तों की 5-10 किलोमीटर लम्बी लाइन लगती है। लाल बाग के राजा की मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में किया जाता है। गणेश विसर्जन के साथ ही इस भव्य आयोजन का समापन हो जाता है।
Read More : Hartalika Teej 2024 :हरतालिका तीज का व्रत आज है जानें क्या है शुभ मुहूर्त !