Site icon News Jungal Media

Chandigarh Weather: शहर में बढ़ती ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित, कोहरे की चादर में लिपटा शहर…

चंडीगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह छह बजे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

News jungal desk: चंडीगढ़ शहर में बढ़ रही ठंड से जनजीवन काफी प्रभावित होने लगा है। गुरुवार को पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। शहर की कई सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कभी कम रही, जिसकी वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए। 

कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक शहर के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। कोहरा छाया रहने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण सड़कों पर आवागमन कम रहा। सड़कों पर वाहन भी रेंगते दिखे। 

आपको बता दें कि देर रात से ही शहर में कोहरा छाना शुरू हो गया था, जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ। सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते हुए भी नजर आए। इसके अलावा हीटर का भी सहारा लिया गया। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि शहर में अगले कुछ दिन तापमान स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। शहर में अगले तीन दिन मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। 

इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकली रहेगी लेकिन सुबह और शाम को काफी सर्दी महसूस होगी। सुबह और शाम को मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी भी है।

Read also:  आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगेअमित शाह, भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक, बनेगा रोडमैप…

Exit mobile version