Site icon News Jungal Media

Mahindra Thar Roxx 2024: 2-Door माॅडल में धमाल मचाने के बाद, 5-Door में लाॅन्च होगी Mahindra Thar!

Mahindra thar roxx 2024

Mahindra Thar Roxx 2024: महिंद्रा 5-डोर के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे | यह न केवल साइज में बड़ी होगी, बल्कि इसमें अलग इंजन परफार्मेंस भी देखने को मिलेगा | आइए जानते हैं महिंद्रा थार 5-डोर वर्जन में क्या नया है?

महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर थार 5-डोर का खुलासा कर दिया है | इसे थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx 2024) नाम से पेश किया जाएगा | इस लाइफस्टाइल एसयूवी के बड़े वर्जन को 15 अगस्त (Mahindra thar roxx launch date) को भारत में लॉन्च किया जाएगा | भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा फाइव-डोर से होने वाला है जिसके 5 डोर माॅडल को कंपनी जल्द ही लाॅन्च करने वाली है |

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5 Door) के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे | यह न केवल साइज में बड़ी होगी, बल्कि इसमें अलग इंजन परफार्मेंस भी देखने को मिलेगा |

बाॅक्सी होगा महिंद्रा थार 5-डोर का डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो नई थार रॉक्स (Thar Roxx 2024) में सर्कुलर LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप, सर्कुलर फ़ॉग लाइट, नई मल्टी-स्लैट ग्रिल और फेंडर-माउंटेड ORVMs दिए गए हैं | एसयूवी पहले की तरह बाॅक्सी डिजाइन में आएगी | इसके अलावा, इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक-कलर्ड फ्रंट डोर हैंडल, फ्रंट कैमरा, C-पिलर पर लगे बॉडी-कलर्ड रियर डोर हैंडल, चौकोर LED टेललाइट्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स दिए गए हैं |

हालांकि, महिंद्रा ने 2024 थार रॉक्स के इंटीरियर (Thar roxx interior) के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन यूनिट, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एडीएएस सूट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज कंट्रोल और कुछ अन्य नए फीचर्स (Mahindra thar roxx features) हो सकते है |

Mahindra Thar Roxx 2024 Engine

थार रॉक्स में 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो छह-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकता है | फोर्स गुरखा फाइव-डोर जैसे प्रतिद्वंद्वियों के अलावा, थार रॉक्स का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक और फाॅक्सवैगन ताइगुन के साथ भी होगा |

Mahindra Thar Roxx 2024 Price in India

5-डोर महिंद्रा थार का प्राइस 15 लाख रुपये (Mahindra thar roxx 2024 price) एक्स-शोरूम से शुरू हो सकता है | हालाँकि यह इसकी अनुमानित कीमत है | अधिकारिक तौर पर अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है |

ये भी पढ़े: OnePlus Nord 4 Review: वनप्लस नॉर्ड 4 देता है आपको 30000 में पैसा वसूल फ़ीचर्स!

Exit mobile version