Site icon News Jungal Media

Malaika Arora Father Death: मलाइका के पिता ने की खुदकुशी, अरबाज-अर्जुन सहित सांत्वना देने पहुंचे ये सितारे

Malaika Arora Father Death : मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। ऐसा लगता है कि वे बहुत दुखी थे और उन्होंने वाकई गलत फैसला लिया। इस मुश्किल समय में उनके पूर्व पति अरबाज खान उनकी मां के घर उनका साथ देने गए हैं। मुंबई में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर हुआ क्या था।

(Malaika Arora Father Death) तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है, जो बेहद दुखद है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। इस खबर को सुनने के बाद मलाइका जल्दी से पुणे से मुंबई पहुंच गईं। फिलहाल उनके पिता का शव बाबा अस्पताल में है।

मौके पर पहुंची पुलिस
एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पूरे परिवार के साथ अरबाज खान भी बिल्डिंग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपनी बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई, तब मलाइका दूसरे शहर पुणे में थीं। जैसे ही उन्हें घटना की खबर मिली, वे तुरंत मुंबई वापस आ गईं। आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।

माता-पिता का हो गया था तलाक
अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। कपल के दो बच्चन-मलाइका और अमृता हैं। मलाइका जब 11 वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

Read also : Devara Trailer :एक और पैन इंडिया फिल्म का हुआ ट्रेलर रिलीज़, फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी और सैफ अली खान आयेंगे नजर

Exit mobile version