Adulteration in Mama Bhanje dhaba Kanpur

Mama Bhanje Dhaba Kanpur: कानपुर के किदवई नगर के मामा-भांजे रेस्टोरेंट में वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाया गया !

Mama Bhanje Dhaba Kanpur : कानपुर में किदवई नगर चौराहे के पास चार साल पहले मामा-भांजे के नाम से रेस्टोरेंट खुला था। यहां का कबाब पराठा और वेज बिरयानी मशहूर है। बजरंग दल के लोगों का आरोप है कि यहां वेज के नाम पर लोगों को नॉनवेज खिलाया जा रहा है।

Mama Bhanje Dhaba Kanpur

यूपी के कानपुर में मामा-भांजे वेज रेस्टोरेंट (Kanpur Mama-Bhanja Restaurant) चला रहे मुबीना अहमद पर वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाने का आरोप लगा है। बुधवार देर रात इस बात को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने जांच के लिए खाने के सैंपल लिए हैं। बजरंग दल के सह जिला संयोजक का दावा है कि रेस्टोरेंट में काम कर चुके युवक ने जानकारी दी है कि मुबीना अहमद माथे में तिलक लगाता है और अपनी धार्मिक पहचान छिपाता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में संचालकों का नाम लिखने के निर्देश दिए हैं। किदवई नगर चौराहे के पास चार साल पहले मामा-भांजे के नाम से रेस्टोरेंट खुला था।

Kanpur News in Hindi

यहां का कबाब पराठा और वेज बिरयानी मशहूर है। हिंदू बाहुल क्षेत्र होने की वजह से दिनभर भीड़ लगी रहती है। खाने वालों में भी अधिकांश हिंदू होते हैं।

Read More : Pager: पेजर क्या है और यह कैसे इस्तेमाल होता है और कौन- कौन से देश अभी भी पेजर का इस्तेमाल कर रहे है ?

Adulteration in Mama Bhanje dhaba Kanpur

बुधवार रात बजरंग दल के दक्षिण जिला के सह संयोजक विशाल बजरंगी कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे। इसके बाद वेज के नाम पर नॉनवेज परोसने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।

Kanpur Mam -Bhanja Restaurant

इस दौरान रेस्टोरेंट (Mama Bhanje Dhaba Kanpur) संचालक और कर्मचारी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। जिला सह संयोजक विशाल बजरंगी ने बताया कि काफी समय से यहां पर गड़बड़ी होने की जानकारी मिल रही थी।

Read More :  Ambernath Gas Leakage: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में केमिकल फैक्ट्री में गैस लीकेज से हड़कंप !

कहीं इस वजह से तो नहीं लगाए आरोप? (Kanpur Breaking News)

Kanpur Breaking News

विशाल बजरंगी ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में उन्‍होंने अपने कार्यकर्ता छोटू वर्मा को काम के बहाने भेजा गया था। छोटू ने यहां काम किया और जानकारी दी कि यहां पर शाकाहार के नाम पर मांसाहार परोसा (Kanpur News in Hindi) जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ यह बात सामने आ रही है कि छोटू को नौकरी से निकाला गया था, इसलिए उसने आरोप लगाए हैं।

Read More : Ranveer Allahbadia: पापुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों YouTube चैनल्स हुए हैक !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *