अजय को आशीर्वाद देने पहुंची मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां…

कानपुर। महारुद्राभिषेक के पुनीत अवसर पर चार खम्भा कुआं कालपी रोड स्थित किन्नरों के अर्द्धनारीश्वर मन्दिर से जुड़ी अखिल भारत हिन्दू किन्नर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलामुखी किन्नर मन्नत मां ने भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर को आशीर्वाद दिया।
भाजपा नेता कपूर के गोविंद नगर कैम्प कार्यालय अपनी शिष्य सारिका के साथ पहुंची। अजय कपूर ने उनका पुष्प गुच्छ देकर व दुशाला ओढ़ाकर स्वागत किया।
मन्नत ने शिव पूजन में भी भाग लिया। और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अजय और उनके साथियों को आशीर्वाद दिया। महेश दीक्षित, अंबुज शुक्ला, बहन फाउंडेशन की मिथलेश पांडे, सीता अग्निहोत्री, ममता सिंह आदि ने मंगलामुखी मन्नत मां का स्वागत किया।

Read also: सियासत का नया पथ, जय जय शिवशंकर कांटा लगे न कंकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *