अब हमारे बीच नही रहे मराठी हास्य अभिनेता संतोष चोरड़िया, 57 साल की उम्र में हुआ निधन…

मराठी के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन संतोष चोरड़िया का निधन हो गया है। इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। अभिनेता ने 57 साल ती उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

News jungal desk: साल 2023 किसी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया तो किसी के दिन दुखों भरे है । अब मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आ रही है। जिसमे बताया जा रहा है कि मराठी के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन संतोष चोरड़िया का निधन हो गया है। इस खबर से मराठी इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दें कि अभिनेता का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

हार्ट अटैक से हुआ संतोष चोरड़िया का निधन
संतोष चोरड़िया अभिनेता होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। इसके साथ ही अभिनेता राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। आपको बता दें कि संतोष  ने एड्स पीड़ित बुजुर्गों और मरीजों के बीच खुशियां फैलाने का काम किया है। अभिनेता अपनी कला के अलावा समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए भी जाने जाते थे। अभिनेता के अचानक मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध करके रख दिया है। सोशल मीडिया पर कई बड़े मराठी दिग्गज स्टार संतोष को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

57 साल की उम्र में
आपको बता दें कि अभिनेता के परिवार में एक भाई, एक बेटा अजिंक्य और बेटी अपूर्वा है। पिछले 38 सालों से टेलीविजन, फिल्मों और थिएटर में काम कर रहे थे। जासके चलते जीना इसी का नाम और फूल 2 धमाल उनके लोकप्रिय शोज में से एक रहा है। दर्शकों ने अभिनेता के इस शो को काफी पसंद किया था। संतोष ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कला का खूब परचम लहराया है और खूब वाह-वाही भी लूटी थी। अभिनेता ने 15 हजार से अधिक थिएटर्स में काम भी किया है।

सोशल मीडिया पर सभी रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, अच्छे लोगों का साथ बहुत जल्दी ही छूट जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। हम सभी उन्हें मिस करेंगे। उनके अभिनय का कोई तोड़ नहीं था। एक और यूजर ने लिखा, भगवान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

Read also: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर हुआ जारी, नया अपडेट आया सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *