
भारत की डरावनी जगहें : भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो अनसुलझे रहस्यों और भयानक कहानियों से भरे हुए हैं। सुंदर वास्तुकला के इन स्थानों में कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं, जो इन्हें डरावना बनाते हैं। अगर आपको रोमांच पसंद है, तो इन स्थानों की यात्रा आपके लिए रोमांचकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं (India’s Haunted Places)भारत की सबसे डरावनी जगहों के बारे में।
डुमास बीच, सूरत (भारत की डरावनी जगहें)

सूरत का डुमास बीच अपने काले बालू और यहां होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई बार लोगों ने खाली बीच पर किसी के बुदबुदाने की आवाजें सुनी हैं। कहा जाता है कि शाम के समय (भारत की डरावनी जगहें )इस बीच पर चलने से आत्माओं से टकराने की संभावना बढ़ जाती है। कई लोग यहां से गायब भी हो चुके हैं, जिससे इसकी रहस्यमयता और बढ़ जाती है।
शनिवार वाड़ा, पुणे

पुणे का शनिवार वाड़ा अपने अद्भुत वास्तुकला के साथ-साथ अपने डरावने इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां एक छोटे राजकुमार की निर्मम हत्या की गई थी, और उसकी रोने की आवाजें आज भी लोगों को सुनाई देती हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के बाद इस किले के इतिहास को और अधिक लोग जानने लगे हैं, लेकिन यहां की भूतिया कहानियों से अब भी लोग अनजान नहीं हैं।
नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता (भारत की डरावनी जगहें)

कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी अपने विशाल किताबों के कलेक्शन के साथ-साथ अपने भूतिया अनुभवों के लिए भी जानी जाती है। रेनोवेशन के दौरान यहां 12 मजदूरों की रहस्यमय मौत के बाद इस लाइब्रेरी को हॉन्टेड घोषित कर दिया गया। लोग कहते हैं कि (भारत की डरावनी जगहें ) रात में यहां गवर्नर की पत्नी के चलने की आवाजें सुनाई देती हैं, और यहां के गार्ड भी रात की ड्यूटी करने से कतराते हैं।
इसे भी पढ़ें : दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, जहां जाने से लोग डरते हैं
रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

रामोजी फिल्म सिटी भारतीय फिल्म उद्योग का एक प्रमुख स्थल है, लेकिन इसके साथ डरावनी कहानियां भी जुड़ी हुई हैं। फिल्म निर्माण के दौरान प्रोडक्शन टीम और कलाकारों ने कई बार अजीब शक्तियों का अनुभव किया है। (भारत की डरावनी जगहें ) यहां के होटलों में भी कई लोग अनजान शक्तियों की उपस्थिति महसूस कर चुके हैं, जो इसे एक डरावना स्थान बनाती है।
भानगढ़ फोर्ट, राजस्थान

राजस्थान का भानगढ़ किला अपने भूतिया इतिहास के लिए दुनिया भर में मशहूर है। (भारत की डरावनी जगहें ) कहा जाता है कि एक जादूगर ने राजकुमारी को पाने के लिए काले जादू का सहारा लिया, लेकिन राजकुमारी को जब इस बात का पता चला, तो उसने जादूगर की हत्या करवा दी। मरते समय जादूगर ने किले को श्राप दे दिया, जिसके बाद से यह जगह भूतिया बन गई। सूरज ढलने के बाद यहां जाना सख्त मना है।
इन स्थानों की भूतिया कहानियां सुनने में रोमांचक लग सकती हैं, लेकिन यहां जाने से पहले एक बार जरूर सोचें।