Mpox Outbreak 2024

Mpox Outbreak 2024 :जानें क्या लक्षण है मंकीपॉक्स वायरस के और इसकी रोकथाम के लिए क्या करे ?

Mpox Outbreak 2024 :इन दिनों मंकीपॉक्स बीमारी की काफी चर्चा है और इसका कारण है इसका लगातार बढ़ते जाना। आप इसको इस बात से भी समझ सकते हैं कि कोविड-19 के बाद अब मंकीपॉक्स को भी विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है।

Mpox transmission

डब्ल्यूएचओ की मानें तो दुनिया भर के एक दर्जन से भी ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स (monkeypox virus cases in world wide) के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप भी इस बीमारी से बचकर रहें। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि इसके लक्षण क्या हैं और आप जरूरत पड़ने पर इससे कैसे बचाव कर सकते हैं।

read more : Smoking and Health Bulletin : 30 साल से सिगरेट पीता था शख्स, गले में उग आए बाल; समस्या देख डॉक्टर भी हैरान

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स? (Mpox transmission)

  • डॉक्टर मानते हैं कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग (Mpox alert) है जो संपर्क में आने से फैलता है। स्किन से संपर्क होने पर, जो व्यक्ति संक्रमित है उसके करीब आने से और यौन संबंध बनाने से आदि फैलता है।
Mpox alert
  • आंख, मुंह, नाक और कान के जरिए ये हमारे शरीर में प्रवेश करता है |
  • वहीं, संक्रमित चूहे, बंदर और गिलहरी के संपर्क में अगर आप आते हैं तो ये वायरस फैलता है।

read more : Brain Eating Amoeba in Hindi : क्या है Brain-Eating अमीबा ? जानिए इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय?

लक्षण पहचानने जरूरी (Monkey Pox Virus Symptoms)

  • तेज सिर दर्द और सूजन होने पर
  • मांसपेशियों और पीठ में दर्द होना
  • तेज बुखार आना
Monkey Pox Virus Symptoms
  • बुखार कम होने पर शरीर में चकत्ते हो जाना
  • ध्यान रखें कि ये चकत्ते चेहरे (Mpox Outbreak 2024) से शुरू होते हैं और फिर पूरे शरीर में हो जाते हैं और फिर इनमें खुजली और दर्द होता है।

बचाव कैसे कर सकते हैं? (Monkeypox Virus Prevention)

  • बचाव करने के लिए सबसे पहले तो आपको लक्षणों की पहचान करनी होती है और फिर ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना जरूरी है। आप संक्रमित व्यक्ति को अलग रख सकते हैं |
  • पूरी तरह सफाई का ध्यान रखें और हाथों को बार-बार धोएं |
Monkeypox Virus Prevention
  • शारीरिक संबंध न बनाएं |
  • अपने डॉक्टर से संपर्क करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।

read more : Chandipura Virus Infection : जाने क्या है चांदीपुर वायरस ,क्या है इसके लक्षण और इस वायरस से कैसे बचा जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *