Mumbai Rain News

Mumbai Rain News: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट! अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Mumbai Rain News: भारी बारिश के कारण मुंबई में बाढ़ आ गई है। ऐसे में अब अगले तीन घंटों तक और बारिश होने का अनुमान है। अगले तीन घंटों तक मुंबई समेत रत्नागिरी और रायगढ़ में भारी बारिश (Mumbai Rain Forecast) की चेतावनी है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को जब तक जरूरी न हो बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Mumbai Rain Forecast

मुंबई (Mumbai Rains) समेत उपनगरों में रविवार से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई (Mumbai rain news)के निचले इलाकों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सुबह से ही लोकल सेवा भी प्रभावित है।

Mumbai Rains

सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनों (Mumbai train News) का संचालन प्रभावित है। इस बीच मौसम विभाग ने टेंशन भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने अब अगले तीन घंटे में मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

तीन घंटों तक न निकलें घर से बाहर

mumbai weather forecast

मौसम विभाग (mumbai weather forecast) ने अगले तीन घंटों के लिए मुंबई, रत्नागिरी, रायगढ़ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, ठाणे, पालघर और सतारा, कोल्हापुर और नाशिक में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

मुंबई समेत कई उपनगरों में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि सोमवार से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी | विदर्भ और मराठवाड़ा में 10 जुलाई तक बारिश के चलते येलो अलर्ट दिया गया है। कोंकण के साथ-साथ मुंबई में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। आने वाले पाँच दिनों तक मुंबई और कोंकण को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले पाँच दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

मराठवाड़ा में कई इलाकों में भारी बारिश की सम्भावना

mumbai rain alert

विदर्भ में मॉनसून पहुँच तो गया था लेकिन अब जाके वह पूरे विदर्भ को कवर कर पाया। अब विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी (mumbai rain alert) दी गई है। विदर्भ और मराठवाड़ा में रविवार को अच्छी बारिश हुई। अगले पाँच दिनों तक ऐसी ही बारिश जारी रहेगी। पुणे, कोल्हापुर, सतारा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मराठवाड़ा में भी ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

मुंबई में लोकल सेवाएँ हुई ठप

मुंबई में भारी बारिश का कहर

मुंबई में भारी बारिश का कहर फिर देखने को मिल रहा है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं रेलवे ट्रैक भी डूब गया है। इससे लोकल सेवाएं ठप हो गई हैं। सप्ताह के पहले दिन ही रोजमर्रा काम करने वालों को बड़ा कष्ट सहना पड़ा, जिसके चलते लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने माना- पेपर लीक तो हुआ है, नीट रीटेस्ट पर भी ‘बड़ा फैसला’!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *