
राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार समारोह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।(National Sports Award) इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे।
खेल रत्न पुरस्कार विजेता
खेल मंत्रालय द्वारा जनवरी 2024 के शुरुआती सप्ताह में खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस वर्ष चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया:
- मनु भाकर: पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता।
- डी गुकेश: विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सबसे युवा विजेता और शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक के सूत्रधार।
- हरमनप्रीत सिंह: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
- प्रवीण कुमार: पैरा हाई जंपर, जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

अर्जुन पुरस्कार विजेता
34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (National Sports Award)
- लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड विजेता:
- सुचा सिंह (एथलेटिक्स)
- मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा तैराकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता
पांच कोचों को बेहतर कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया:
- नियमित वर्ग:
- सुभाष राणा (पैरा निशानेबाजी)
- दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी)
- संदीप सांगवान (हॉकी)

- लाइफटाइम वर्ग:
- एस मुरलीधरन (बैडमिंटन)
- अरमांडो एगनेलो कोलाको (फुटबॉल)
इसे भी पढ़े : क्या है रेडियो जॉकी के मौत की गुत्थी !
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: ओवरऑल विजेता
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी: प्रथम उपविजेता
- अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी: द्वितीय उपविजेता

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को खेल प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया गया।