NEET 2024 Final Result : नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी | उसके बाद से ही मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम विवादों के साये में है | नीट यूजी पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स का मामला (NEET-UG 2024 Controversy) सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था |

आखिरी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा रद्द न करने का फैसला सुनाया | साथ ही एनटीए को आदेश दिया कि नीट यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट 2024 जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET-UG पर अपलोड (neet news today) कर दिया जाए |
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पास करना जरूरी है | नीट यूजी पेपर लीक मामले के बाद से इस साल की परीक्षा चर्चा में है | बता दें कि करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा (neet ug re exam) दी थी |

इनमें से 1563 को एक सवाल के बदले में ग्रेस मार्क्स (Grace marks controversy) पुरुस्कार के रूप में दिए गए थे | लेकिन फिर आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के बाद ग्रेस मार्क्स को निरस्त कर दिया गया | इसका असर नीट यूजी टॉपर लिस्ट (neet 2024 topper list with marks) पर भी पड़ेगा |
अभी नहीं जारी हुआ नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG 2024 Result)
विभिन्न साइट्स पर नीट यूजी रिजल्ट 2024 जारी होने का दावा (NEET 2024 Final Result) किया जा रहा है | हालांकि शिक्षा मंत्रालय की मानें तो फिल्हाल नीट यूजी रिजल्ट 2024 जारी नहीं हुआ है | एनटीए की वेबसाइट पर कल गलती से पुराने रिजल्ट का ही लिंक फिर से एक्टिव कर दिया गया था |

इससे स्टूडेंट्स कंफ्यूज हो गए | सभी को लगा कि नीट यूजी रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं था | एनटीए की मानें तो नीट यूजी रिजल्ट आज या कल में रिलीज किया जा सकता है |
बदलेगी 4 लाख कैंडिडेट्स की रैंक (Neet UG 2024)
नीट यूजी (NEET PG 2024) रिवाइज्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद 4 लाख छात्र की रैंक बदल जाएगी | इस लिस्ट में वे 44 टॉपर्स भी शामिल हैं, जिनको नीट यूजी में फिजिक्स के विवादित प्रश्न संख्या 19 के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे | इसलिए नीट यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट 2024 जारी होते ही नीट यूजी टॉपर लिस्ट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा |

इस साल नीट यूजी में 67 स्टूडेंट्स ने 720 अंक (NEET 2024 Score Card)हासिल किए थे | नीट यूजी री टेस्ट के बाद यह संख्या 61 रह गई थी | अब माना जा रहा है कि टॉपर्स सिर्फ 17 ही रह जाएंगे |
नीट यूजी स्कोर कार्ड कैसे चेक करें? (How do I Cheque Neet Result 2024 online)
नीट यूजी रिजल्ट 2024 (NEET UG Result 2024) जारी होते ही उसका लिंक एनटीए की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए नीट यूजी स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे-

1- नीट यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET (NTA Official Website) पर जाना होगा |
2- वेबसाइट के होमपेज पर नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोर कार्ड का लिंक नजर आएगा |
3- वहां अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें |

4- सभी जानकारी सबमिट करके रिवाइज्ड स्कोर कार्ड चेक करें |
5- नीट यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें |
read more : NEET UG Re-Exam : 1563 में 813 अभ्यर्थी ने ही दिया NEET का पेपर बाकि 750 अभ्यर्थी रहे पेपर से नदारद